न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है। दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने 4 मार्च को केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले केजरीवाल को 7 समन भेजे जा चुके हैं। लेकिन उन्होंने इन्हें अवैध बताया और पेश नहीं हुए। ऐसे में अब ईडी ने 8वां समन भेजा है।
ये भी पढ़े : Rajya Sabha Election 2024: कर्नाटक में भाजपा को लगा झटका, विधायक सोमशेखर ने कांग्रेस के पक्ष में किया वोट
मंगलवार को एक बार फिर से ईडी ने अरविंद केजरीवाल को समन भेजकर शराब नीति (Delhi Excise Policy) से जुड़े मामले में 04 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। खास बात है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री सोमवार को यानी 26 फरवरी को ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। ईडी के समन का जवाब देते हुए आप ने कहा कि मामला कोर्ट में है और अगली सुनवाई 16 मार्च को है, फिर भी ईडी समन भेज रही है।
इससे पहले ईडी ने 22 फरवरी को केजरीवाल को 7वां समन भेजकर 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन केजरीवाल पेश नहीं हुए। आम आदमी पार्टी ने कहा था कि मामला कोर्ट में लंबित है और इसकी सुनवाई 16 मार्च को है। ED को रोजाना समन भेजने की जगह कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।
ये भी पढ़े : Rajya Sabha elections 2024: राजा भैया ने दिया भाजपा का साथ, राज्यसभा चुनाव में जीत को लेकर कहीं ये बात
बता दें कि अरविंद केजरीवाल द्वारा बार-बार समन को दरकिनार करने पर ईडी (ED) ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस पर दिल्ली की अदालत ने केजरीवाल को 16 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया। हालांकि, इससे पहले ईडी ने अरविंद केजरीवाल को सातवां समन जारी करके 26 फरवरी को पेश होने को कहा था।

