शाहरुख की पत्नी Gauri Khan को ED ने भेजा नोटिस, 30 करोड़ हड़पने का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को ED (प्रर्वतन निदेशालय) ने नोटिस भेजा है। गौरी खान लखनऊ की रियल स्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एंबेसडर हैं।

0
273

न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को ED (प्रर्वतन निदेशालय) ने नोटिस भेजा है। गौरी खान लखनऊ की रियल स्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एंबेसडर हैं। निवेशकों और बैंक का 30 करोड़ रुपये से ज्यादा हड़पने वाले रियल एस्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप (Real estate company Tulsiani Group) की जांच के दायरे में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी आ रही हैं। ऐसी खबर है कि ईडी (ED) की तरफ से गौरी को जल्द ही समन भेजा जा सकता है। दरअसल, तुलसियानी ग्रुप ने गौरी खान को कंपनी का ब्रांड एम्बेसडर बनाया था। तुलसियानी ग्रुप पर धोखाधड़ी को लेकर दर्ज एक मुकदमे में गौरी खान को भी आरोपी बनाया गया था।

मुश्किल में गौरी खान
प्रोजेक्ट की ब्रांड एम्बेसडर (brand ambassador) होने की कारण गौरी खान इस मुश्किल में फंस गई हैं। दरअसल, तुलसियानी ग्रुप ने गौरी खान को कंपनी का ब्रांड एम्बेसडर बनाया था। तुलसियानी ग्रुप पर धोखाधड़ी को लेकर दर्ज एक मुकदमे में गौरी को भी आरोपी बनाया गया था।

ये भी पढ़े : भारतीय संसद के इतिहास का सबसे बड़ा एक्शन! आज भी लोकसभा में 49 सांसद सस्पेंड, अब तक 141 सदस्य आउट

ईडी कर रही जांच
ईडी के अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि तुलसियानी ग्रुप ने गौरी खान को ब्रांड एम्बेसडर बनाने के लिए कितना पेमेंट किया था और इसके लिए क्या कोई अनुबंध हुआ था।

क्या था मामला?
राजधानी लखनऊ स्थित सुशांत गोल्फ सिटी में तुलसियानी ग्रुप का प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट में एक फ्लैट मुंबई निवासी व्यक्ति किरीट जसवंत शाह ने 2015 में 85 लाख रुपए का खरीदा था पर कंपनी ने उनको अभी तक ना कब्जा दिया ना ही रकम लौटाई। इसी के चलते जसवंत शाह ने तुलसियानी ग्रुप के निदेशक अनिल कुमार तुलसियानी, महेश तुलसियानी और गौरी खान के खिलाफ पिछले दिनों मुकदमा दर्ज कराया था।

ये भी पढ़े : Fatehpur से Kanpur आ रही मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर कर पलट गए, घटनास्थल पहुंचे रेलवे अधिकारी

मुकदमे में किरीट जसवंत शाह ने गौरी खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट का प्रचार गौरी खान ने किया था और इसी वजह से उन्होंने गौरी पर विश्वास करते हुए यह प्रॉपर्टी ली थी। लेकिन उनकी मेहनत की कमाई से लिया गया फ्लैट उनको नहीं मिल पाया। इसी मामले में अब ईडी अनुमति मिलने के बाद गौरी खान से पूछताछ कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here