छत्तीसगढ़ में वोट डालने गए बुजुर्ग मतदाता की मौत, प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे

0
307

न्यूज़लिंक हिंदी। छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। इस दौरान सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से एक दुखद खबर मुख्य रूप से सामने आई है। जशपुर जिले में मतदान करने आए एक बुजुर्ग मतदाता की मौत हो गई है। उनका नाम तारसियुस टोप्पो था।

इस घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। यह मतदान केंद्र लोदाम के जामटोली क्रमांक 303 पर स्थित है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के लिए रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग, जांजगीर-चांपा और सरगुजा में मतदान चल रहा है।

सुबह 11 बजे तक यहां कुल मतदान की दर लगभग 29.90% है। अब तक सबसे अधिक मतदान रायगढ़ में लगभग 32.92% हुआ है, जबकि सबसे कम बिलासपुर में लगभग 25.29% मतदान हुआ है।

छत्तीसगढ़ के लिए इस अंतिम चरण में 168 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके साथ कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेता भी शामिल हैं। इनमें से 16 महिलाएं हैं। इन उम्मीदवारों की किस्मत 1 करोड़ 39 लाख 1 हजार 285 मतदाता तय करेंगे। इस तीसरे चरण में 82 हजार जवानों को से ड्यूटी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here