Assembly Election 2023: पांच राज्यों की 679 सीटों पर चुनाव का शंखनाद, नवंबर में चुनाव, तीन दिसंबर को आएंगे नतीजे

इलेक्शन कमीशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू पांच राज्यों की 679 सीटों पर चुनाव का शंखनाद आज।

0
178
प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार।

न्यूजलिंक हिंदी। Assembly election 2023: पांच राज्यों की 679 विधानसभा सीटों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा। इसको लेकर भारतीय चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल इस साल 17 दिसंबर को खत्म हो रहा है। वहीं, तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में खत्म होगा। जिसको लेकर चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार  ने बताया कि पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 679 विधानसभा क्षेत्रों में 1.77 लाख मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

राजीव कुमार ने इसदौरान कहा कि पांच राज्यों में 940 से अधिक अंतर-राज्य सीमा जांच चौकियों के साथ, हम अवैध नकदी, शराब, मुफ्त और नशीली दवाओं के किसी भी सीमा पार आंदोलन की जांच करने में सक्षम होंगे।

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में तारीखों की घोषणा हो गई। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार  छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होंगे। 17 नवंबर को मध्य प्रदेश; 7 नवंबर को मिजोरम, 23 नवंबर को राजस्थान और 30 नवंबर को तेलंगाना में चुनाव होंगे। चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here