लोकसभा चुनाव का आज एलान करेगा चुनाव आयोग, यूपी में छह से सात चरणों में हो सकते हैं चुनाव

चुनाव आयोग 18वीं लोकसभा के लिए आज दोपहर तीन बजे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। आपको बता दे की इस चुनाव में करीब 97 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

0
214

न्यूज़लिंक हिंदी। चुनाव आयोग 18वीं लोकसभा के लिए आज दोपहर तीन बजे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। आपको बता दे की इस चुनाव में करीब 97 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके साथ ही देशभर में 12 लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। आयोग के अनुसार, मतदाता सूची में 18 से 29 साल की उम्र वाले दो करोड़ नए मतदाता जोड़े गए हैं। संभावना है कि 543 सीटों के लिए सात या आठ चरणों में मतदान कराया जाएगा। आयोग कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की भी घोषणा कर सकता है।

ये भी पढ़े : Big update related to IPL 2024: लोकसभा चुनाव की वजह से भारत से बाहर हो सकता है दूसरा चरण

देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज यानी शनिवार को ऐलान हो जाएगा। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म होने वाला है। उससे पहले नई लोकसभा का गठन किया जाना है। गौरतलब है कि पिछली बार साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इलेक्शन कमीशन ने 10 मार्च 2019 को चुनावी तारीखों की घोषणा की थी। चुनाव आयोग ने 7 चरणों में चुनाव कराए जाने की घोषणा की थी। जो कि 11 अप्रैल से 19 मई तक चले थे। इसके बाद चुनाव के नतीजे 23 मई को आए थे।

ये भी पढ़े : BSP के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा के साथ BJP दफ्तर में हो गया खेला, रुकी ज्वाइनिंग, दिल्ली से आया फोन और बिगड़ गयी बात

2019 में कब हुआ था इलेक्शन?
2019 में चुनाव की तारीखों का एलान 10 मार्च को हुआ था। मतदान सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच कराया गया, जबकि वोटों की गिनती 23 मई को हुई थी। उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरणों में मतदान हुआ था। वहीं, 22 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशाें में एक ही चरण में वोट पड़े थे। 2014 में चुनाव की तारीखों की घोषणा 5 मार्च को हुई थी। 7 अप्रैल से 12 मई तक 9 चरणों में चुनाव हुए थे। 16 मई को परिणाम घोषित किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here