न्यूज़लिंक हिंदी, वाराणसी। आपको बता दे कि भारत के शिपिंग, वाटरवेज एवं आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल की अध्यक्षता में बीते कल यानी सोमवार को कोलकाता में इनलैंड वाटर डेवलपमेंट काउंसिल की पहली बैठक हुई। बनारस एवं अयोध्या के लिए दो इलेक्ट्रिक संचालित क्रूज व्हीकल कटमरैन को उन्होंने रवाना किया।
अयोध्या के लिए चला कटमरैन 22 जनवरी के पहले पहुंचेगी। यह जानकारी परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी, वह बैठक में शामिल होने गए हैं। उन्होंने बताया कि इस कटमरैन में 75 से 100 लोगों के बैठने की क्षमता है, उसके निर्माण में 16 करोड़ खर्च हुए हैं।
परिवहन मंत्री ने यह भी बताया कि केंद्र और राज्य में मिलाकर 111 इनलैंड वाटरवेज है, जिसमें से 11 यूपी में हैं। बताया कि इनलैंड वाटरवेज का अच्छा स्कोप उत्तर प्रदेश में है। इनलैंड वाटरवेज के विकास से प्रदूषण की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी, वहीं राजस्व की भी प्राप्ति होगी।
ये भी पढ़ें : UP News: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने मायावती का किया समर्थन, बसपा सुप्रीमो ने सपा पर लगाए थे आरोप
जानकारी के लिए बता दे कि नदियों के किनारे रहने वाले किसानों को भी इससे फायदा होगा और सड़कों पर बढ़ रहे यातायात के दबाव को भी कम करने में मदद मिलेगी, इससे उनके उत्पाद कम लागत व कम समय में बाजार तक एक शहर से दूसरे शहर पहुंचाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें : सीएम योगी आदित्यनाथ आज जाएंगे अयोध्या, प्राण प्रतिष्ठा आयोजन की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
मंत्री ने बताया कि मथुरा और प्रयागराज में भी एक-एक इलेक्ट्रिक क्रूज का संचालन किया जाएगा, इसकी तैयारी कर ली गई है। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री शिपिंग वाटरवेज व टूरिज्म श्रीपद नाईक, केंद्रीय राज्यमंत्री शिपिंग एवं वाटरवेज शांतनु ठाकुर भी मौजूद थे।

