देश के प्रधान डाकघर व शहर की सभी शाखाओं में सोमवार से डाक सेवाएं डिजिटल और स्मार्ट हो जाएंगी। एडवांस पोस्टल टेक्नोलॉजी (एपीटी) एप्लिकेशन लॉन्च होने के बाद यह प्रणाली आज से सभी डाकघरों में लागू होगी। इससे पहले सिस्टम अपग्रेडेशन के लिए 2 अगस्त को सभी डाकघरों में सार्वजनिक लेनदेन नहीं हुआ था। ग्राहकों की समस्याओं और नई जानकारी देने के लिए सभी शाखाओं में इसका नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
प्रवर अधीक्षक डाकघर ने बताया कि ‘एपीटी’ से ग्राहक डाक को वास्तविक समय पर ट्रैक और ट्रेस कर सकेगा। इसके साथ ही डिलीवरी का इलेक्ट्रॉनिक प्रमाण, ओटीपी-आधारित प्रमाणीकरण, डिजिटल भुगतान आसान होगा।

