न्यूजलिंक हिंदी। टेस्ला कंपनी के सह-संस्थापक , SpaceX के संस्थापक और सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) पर तीखा हमला बोला है. मस्क ने कहा कि ट्रूडो की सरकार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (Freedom of Speech) को कुचलने की कोशिश कर रही है. एलन मस्क का बयान ऐसे वक्त में आया है, जब कनाडा सरकार ने हाल ही में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विसेज के लिए एक नया नियम बनाया है।
ये भी पढ़ें: जंक फूड के बढ़ते सेवन से अब बच्चों में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, जल्द कर रहा बीमार
जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) की सरकार ने हाल ही में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विसेज का देश के रेगुलेटरी बोर्ड में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया. इसी फैसले पर पहले लेखक और पत्रकार ग्लेन ग्रीनवाल्ड ने एक ट्वीट किया. एलन मस्क इसी ट्वीट का जवाब दे रहे थे. ग्रीनवॉल्ड ने लिखा, ‘दुनिया की सबसे दमनकारी सेंसरशिप में से एक से लैस कनाडा सरकार ने कहा है कि पॉडकास्ट पेश करने वालीं सभी स्ट्रीमिंग सर्विसेज को सरकार के रेगुलेटरी बोर्ड से परमिशन लेना होगा और पंजीकरण कराना होगा।
ये भी पढ़ें: World Cup 2023: मुथैया मुरलीधरन ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा-भारत के सामने फाइनल में होगी यह टीम
The Canadian government, armed with one of the world's most repressive online censorship schemes, announces that all "online streaming services that offer podcasts" must formally register with the government to permit regulatory controls:https://t.co/wHOloLgnY2 pic.twitter.com/6noTYceVsg
— Glenn Greenwald (@ggreenwald) October 1, 2023
ग्लेन ग्रीनवाल्ड के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एलन मस्क ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ‘ट्रूडो, कनाडा में बोलने की आजादी को खत्म करना चाहते हैं, यह शर्मनाक है।’ बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि कनाडा की ट्रूडो सरकार पर बोलने की आजादी के हनन का आरोप लगा हो। इससे पहले फरवरी 2022 में भी ट्रूडो सरकार ने आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल किया था और यह कनाडा के इतिहास में पहली घटना थी। दरअसल कोरोना महामारी के दौरान कोरोना वैक्सीन को लेने की अनिवार्यता के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों ने विरोध प्रदर्शन किया था। तब हालात को नियंत्रित करने के लिए कनाडा सरकार ने आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल किया था।

