Elon Musk ने शक्तिशाली देशों की नीयत पर उठाए सवाल, ‘ताकतवर देश पावर छोड़ना नहीं चाहते’, भारत का किया सपोर्ट

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में वैश्विक देशों के सदस्यों के बारे में अपनी बात रखी है और उन्होंने UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का जोरदार समर्थन किया है।

0
300

न्यूज़लिंक हिंदी। दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में वैश्विक देशों के सदस्यों के बारे में अपनी बात रखी है और उन्होंने UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का जोरदार समर्थन किया है।

माइकल ने गुटेरेस के एक बयान पर भारत का किया जिक्र
जानकारी के लिए आपको बता दें कि माइकल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के एक बयान पर भारत का जिक्र किया था। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने अफ्रीका के लिए स्थायी सीट का समर्थन किया तो विरोध में माइकल ने कहा कि ‘और भारत के बारे में क्या कहेंगे?’ उन्होंने कहा कि अच्छा यह होगा कि मौजूदा यूएन को भंग कर दिया जाए और नए, असली नेतृत्व के साथ यह फिर अस्तित्व में आए।

ये भी पढ़े: पराक्रम दिवस क्यों मनाते हैं? जानें इसका इतिहास और सुभाष चंद्र बोस से नाता

भारत के लिए एलन मस्क की मांग
मस्क ने लिखा, “संयुक्‍त राष्‍ट्र के निकायों की समीक्षा करने की जरूरत है। समस्‍या यह है कि जिन (देशों) के पास बहुत ज्‍यादा ताकत है, वे इसे छोड़ना नहीं चाहते हैं। धरती पर सबसे ज्‍यादा आबादी होने के बाद भी भारत को संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में स्‍थायी सदस्‍यता नहीं दिया जाना हास्यास्‍पद है। अफ्रीका को भी सामूहिक रूप से एक सीट संयुक्‍त राष्‍ट सुरक्षा परिषद में दिया जाना चाहिए।”

बता दें कि भारत सालों से यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल में स्थायी सदस्यता की मांग कर रहा है, लेकिन चीन की वजह से भारत को स्थायी सदस्यता नहीं मिल रही है।

ये भी पढ़े: Ayodhya : आज से राम मंदिर में कर सकेंगे दर्शन, दिन में छह बार होगी रामलला की आरती, ये रही टाइमिंग

क्या है UNSC?
सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र का निकाय है जो अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए काम करता है। इसमें 15 सदस्य होते हैं, जिसमें पांच स्थायी और 10 गैर-स्थायी सदस्य होते हैं। स्थायी सदस्यों में यू.एस, यूके, चीन, फ्रांस और रूस शामिल हैं, जिनके पास वीटो पावर होता है। साथ ही 10 गैर-स्थायी सदस्यों को महासभा के सदस्यों को दो साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है। वहीं, UNSC में भारत के स्थायी सदस्यता की दिलाना की पैरवी कई बार हो चुकी है, लेकिन चीन भारत के साथ अपनी दुश्मनी के चलते वीटो लगा देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here