क्या ठप हो गया है Elon Musk का X, यूजर्स परेशान, नहीं देख पा रहे एक भी पोस्ट

X (पूर्व नाम Twitter) प्लेटफॉर्म की सर्विस गुरुवार दोपहर को अचनाक डाउन होने की खबर है। इसके बाद दुनियाभर के लोगों ने इसको लेकर शिकायत की।

0
301

न्यूज़लिंक हिंदी। X (पूर्व नाम Twitter) प्लेटफॉर्म की सर्विस गुरुवार दोपहर को अचनाक डाउन होने की खबर है। इसके बाद दुनियाभर के लोगों ने इसको लेकर शिकायत की। यह दिक्कत वेरिफाइड और नॉन वेरिफाइड दोनों यूजर्स को आ रही है। सोशल साइट के आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट पर करीब 5000 यूजर्स ने इस बार में रिपोरर्ट दर्ज की। खबर लिखे जाने तक ये ग्राफ बढ़ रहा था। इस आउटेज की शुरुआत करीब दोपहर 11 बजे से शुरू हुई है।

ये भी पढ़े : केजरीवाल ने ED के समन को बताया गैरकानूनी, बोले- मैंने अपना जीवन ईमानदारी से जिया है

एक्स ओपन करने पर Welcome to X! लिखा हुआ आ रहा है लेकिन इसके बाद किसी भी तरह के पोस्ट नजर नहीं आ रहे हैं। मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों यूजर्स को यह परेशानी हो रही है। फिलहाल किसी की प्रोफाइल पर जाने के बाद भी उस यूजर के पोस्ट नहीं दिख रहे हैं। टाइमलाइन पर कोई भी कंटेंट नहीं दिख रहे हैं।

एक्स के डाउन होने की पुष्टि downdetector ने भी की है। downdetector पर महज कुछ ही मिनटों में 2,500 यूजर्स ने शिकायत की है। हैरान करने वाली बात यह है कि एक्स पर ही #TwitterDown दिख रहा है लेकिन इस पर क्लिक करने के बाद कोई पोस्ट नहीं दिख रहे हैं यानी यूजर्स एक्स पर पोस्ट कर पा रहे हैं लेकिन पोस्ट देख नहीं पा रहे हैं।

ये भी पढ़े : Kanpur Accident : कोचिंग से लौट रही स्कूटी सवार छात्रा को ट्रक ने रौंदा, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

X एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है और बीते साल से यह प्लेटफॉर्म काफी चर्चा में रहा है। दरअसल, बीते साल इसे दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक Elon Musk ने खरीद लिया था। तब इसका नाम Twitter था, इस साल इस प्लेटफॉर्म का नाम बदकर X किया गया है। यह एक पॉपुलर प्लेटफॉर्म है, जिसे पर कई बड़े सेलिब्रिटी से लेकर राजनेता तक मौजूद हैं। आम यूजर्स भी इस पर अकाउंट बना सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here