Etawah: अस्पताल में तीसरी मंजिल तक युवक ले जा रहे बाइक, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जताई नाराजगी

स्पताल में तीसरी मंजिल तक एक युवक बाइक से जा रहा हैं। जिसका एक वीडियो वायरल होने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कार्रवाई की मांग की है।

0
324

न्यूज़लिंक हिंदी, इटावा। अधिकारियों की अनदेखी के चलते ज़िला अस्पताल में तीसरी मंजिल तक एक युवक बाइक से जा रहा हैं। जिसका एक वीडियो वायरल होने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने ट्वीट में कहा कि स्ट्रेचर को ले जाने के लिए बनी रैम्प पर बाइक चढ़ाकर तीसरी मंजिल तक लाने की छूट किसने दी। यहां अन्य बाइक भी खड़ी मिली हैं। ये केवल प्रशासनिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि चिकित्सीय दृष्टि से भी घोर आपत्तिजनक है, क्योंकि अस्पतालों में शोर से मरीजों पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इसीलिए अस्पतालों के आसपास हार्न बजाना तक प्रतिबंधित होता है।

ध्वनि प्रदूषण के अलावा, बाइक के ईंधन का प्रदूषण मरीजों को दोहरा नुकसान पहुंचाएगा। ये गोरखधंधा बंद होना चाहिए और इस लापरवाही के लिए सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें :Lok Sabha Election 2024: ये कैसी विडंबना है, सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी इस बार अपनी ही पार्टी को वोट नहीं दे सकेंगे, जाने वजह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here