Bengaluru में धमाका, रामेश्वरम रेस्तरां में लगी भीषण आग, हादसे में कई लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

बेंगलुरु में जोरदार धमाका होने की खबर है। धमाका होते ही भीषण आग लग गई, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। करीब 5 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बता दें कि यह धमाका व्हाइट फील्ड इलाके में आईटीपीएल रोड़ पर स्थित रामेश्वरम कैफे में हुआ है।

0
184

न्यूज़लिंक हिंदी। बेंगलुरु में जोरदार धमाका होने की खबर है। धमाका होते ही भीषण आग लग गई, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। करीब 5 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बता दें कि यह धमाका व्हाइट फील्ड इलाके में आईटीपीएल रोड़ पर स्थित रामेश्वरम कैफे में हुआ है। धमाका होते ही रेस्टोरेंट ने आग पकड़ ली। रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों ने जाने बचाने के लिए बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन वे बुरी तरह झुलस गए।

 

ये भी पढ़े : Kanpur News: एमएसएमई उपकरणों को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

बता दें कि ब्लास्ट की वजहों का अबतक पता नहीं चल सका है। इस घटना के बाद का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें कैफे के बाहर लोगों की भीड़ दिख रही है और पुलिस भी घटनास्थल पर दिखाई दे रही है। बता दें कि पुलिस और दमकल विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।

ये भी पढ़े : Kanpur News: बीजेपी कोर कमेटी बैठक में पहुचे केंद्रीयमंत्री, लोकसभा चुनाव रणनीति पर हुई चर्चा

बता दें कि सभी घायलों मे से 3 लोग रेस्तरां के ही कर्मचारी थे। हादसे की खबर मिलते ही HAL पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद हैं। लोगों ने भी पुलिस-दमकल कर्मियों के सथ मिलकर बचाव अभियान चलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here