महाराष्ट्र के नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में हुआ धमाका, सात से ज्यादा की हुई मौत तीन से ज्यादा घायल

0
388

न्यूज़लिंक हिंदी। महाराष्ट्र के नागपुर में बाजारगांव के पास सौर उपकरण बनाने वाली कंपनी में रविवारको  सुबह विस्फोट हो गया। धमाके में सात से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन से ज्यादा  घायल हुए।

अधिकारियों के अनुसार, धमाके के समय कंपनी के अंदर कुल 12 कर्मचारी मौजूद थे। विस्फोट कंपनी के एक कास्ट बूस्टर प्लांट में हुआ। इस हादसे को लेकर डिप्टी सीएम ने मुआवजे का एलान किया है।

नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार ने बताया कि नागपुर के बाजारगांव में सौर उपकरण बनाने वाली कंपनी में ब्लास्ट होने से ७ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। यह धमाका सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के समय हुआ। धमाके के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा  ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज नागपुर में सौर कंपनी में हुए धमाके में छह महिलाओं सहित सात से ज्यादा  लोगों की मौत हो गई। यह एक कंपनी है, जो रक्षा बलों के लिए ड्रोन और विस्फोटक बनाती है। नागपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक लगातार हम संपर्क में हैं। इसके अलावा आईजी, एसपी और कलेक्टर मौके पर हैं।

राज्य सरकार इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता देगी। सौर उपकरण बनाने वाली कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक आशीष श्रीवास्तव ने कहा, घटना की सूचना सुबह करीब नौ बजे मिली। सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। अधिकारी मामले की जांच की कार्यवाही कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here