न्यूज़लिंक हिंदी। डॉक्टर लाखन सिंह अपनी बेटी को सीट पर अच्छे से बैठाकर कोच से बाहर आने लगे, तभी ट्रेन की गति तेज हो गई। इस दौरान हड़बड़ाहट में डॉक्टर का कोच के फुटरेस्ट से पैर फिसला और संतुलन बिगड़ गया। कुछ ही सेकंड में वह ट्रैक पर जा गिरे, जहां चलती हुई ट्रेन के नीचे आने से सिर उनके धड़ से अलग हो गया।
आगरा के मशहूर लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर लाखन सिंह गालव के महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन से नीचे गिरने की खबर बहुत तेज़ी से वायरल हो रही हैं। कि कैसे कोच से उतरते समय डॉक्टर का पैर फिसलता है और वह प्लेटफॉर्म से गिरते हुए ट्रेन के नीचे आ जा जाते हैं। वीडियो… सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
आगरा रेलवे स्टेशन का यह पूरा मामला है।
रविवार को महाकौशल एक्सप्रेस में अपनी बेटी को बैठाने गए डॉक्टर लाखन सिंह गालव ट्रेन के एसी कोच में चढ़ गए थे। बेटी को सीट पर अच्छे से बैठाकर कोच से बाहर आने लगे, तभी ट्रेन की गति तेज हो गई , इस दौरान हड़बड़ाहट में डॉक्टर का कोच के फुटरेस्ट से पैर फिसला और संतुलन बिगड़ गया। कुछ ही सेकंड में वह ट्रैक पर जा गिरे, जहां चलती हुई ट्रेन के नीचे आने से सिर उनके धड़ से अलग हो गया।

