फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, IPL का अगला सीजन भी खेलेंगे MS Dhoni, CSK ने दो ऑलराउंडर्स को किया रिलीज

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन प्रिटोरियस ने रविवार, 26 नवंबर को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर सीएसके के फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा दी। सीएसके ने धोनी को टीम में बरकरार रखा है।

0
406

न्यूज़लिंक हिंदी। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन प्रिटोरियस ने रविवार, 26 नवंबर को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर सीएसके के फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा दी। सीएसके ने धोनी को टीम में बरकरार रखा है। वहीं, प्रिटोरियस और बेन स्टोक्स को रिलीज कर दिया है। अंबाती रायडू ने 2023 में ही संन्यास ले लिया था। प्रिटोरियस ने चेन्नई सुपर किंग्स को धन्यवाद दिया, उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि समर्थन देने के लिए धन्यवाद।

ये भी पढ़े : Bollywood: Gippy Grewal ने बताया उनके घर के बाहर चली गोलियां, सलमान खान से रिश्ते को लेकर कही ये बात

बता दें कि सीएसके ने आईपीएल 2024 से 8 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। इसमें ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस भी शामिल हैं। प्रिटोरियस ने सीएसके के लिए दो सीजन खेला है। ड्वेन प्रिटोरियस को सीएसके ने आईपीएल 2022 के ऑक्शन में 50 लाख रुपये में खरीदा था। उन्हें 2023 सीजन के लिए एमएस धोनी की टीम में बरकरार रखा गया था।

चेन्नई ने किया रीटेन
पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के अलावा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, ऑलराउंडर शिवम दुबे, मोईन अली, दीपक चाहर, महीश थीक्षाणा, मुकेश वरुण और मथीशा पथिराना को रीटेन किया है। देखना दिलचस्प होगा कि धोनी ही अगले सीजन में इस टीम की कमान संभालेंगे या किसी और को ये जिम्मेदारी दी जाएगी।

स्टोक्स समेत ये खिलाड़ी रिलीज
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने धुरंधर ऑलराउंडर बेन स्टोक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, काइल जैमीसन, आकाश सिंह, अंबाती रायुडू (रिटायर्ड), सिसांदा मगाला, भगत वर्मा और सुभ्रांशु सेनापति को रिलीज कर दिया है। इंग्लैंड के स्टार बेन स्टोक्स ने अपने ‘वर्कलोड और फिटनेस’ को मैनेज करने के लिए अगले साल के इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर होने का फैसला किया है। उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑलराउंडर की रिलीज की पुष्टि की है। स्टोक्स को सीएसके ने इस साल की नीलामी से पहले 16.2 करोड़ रुपये में खरीदा था।

मैदान पर दिखती है धोनी की दीवानगी
दिग्गज विकेटकीपर धोनी के फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं। वह भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अगस्त 2020 में अलविदा कह चुके हैं लेकिन आईपीएल में हिस्सा लेते हैं। जब वह आईपीएल मैच खेलने के लिए देश के किसी भी स्टेडियम में जाते हैं तो फैंस का रोमांच चरम पर रहता है। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेसब्री से घंटों इंतजार कर सकते हैं। ऐसे में धोनी के फैंस को बड़ी खुशखबरी मिली।

ये भी पढ़े : गुरु नानक जयंती के मौके पर बैंक हॉलिडे, शेयर मार्केट में भी नहीं होगी ट्रेडिंग

रिलीज किए गए खिलाड़ीः- बेन स्टोक्स (16.25 करोड़), ड्वेन प्रिटोरियस (50 लाख), अंबाती रायडू (6.1 करोड़), सिसांडा मगला (50 लाख), सुभ्रांशु सेनापति (20 लाख), काइल जेमिसन (1 करोड़), भगथ वर्मा (20 लाख), आकाश सिंह (20 लाख)

रिटेन किए गए खिलाड़ीः- एमएस धोनी, डेवोन कॉनवे, मोईन अली, महेश तीक्षणा, ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, मुकेश चौधरी, शिवम दुबे, दीपक चाहर, मिशेल सैंटनर, निशांत सिंधु, राजवर्धन हंगरेकर, अजय मंडल, शेख रशीद, सिमरनजीत सिंह और प्रशांत सोलंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here