न्यूज़लिंक हिंदी, मेरठ। किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू टिकैत आज ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे है। अलग अलग जिलों में किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर कलक्ट्रेट तक पहुंचे। बता दे कि मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टरों पर सवार होकर किसान व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां किसान धरने पर बैठे हैं।
जानकारी के लिए बता दे कि भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष नरेश टिकैत किसानों के बीच पहुंच कर मार्च में शामिल हुए और यहां धरने पर बैठे गए। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि एमएसपी और किसानों की अन्य समस्याओं का समाधान करने में सरकार नाकाम रही है।
पूरे देश का किसान एकजुट
राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ट्रैक्टर मार्च में शामिल होकर मेरठ पहुंचे। उन्होंने कहा, कि किसान आंदोलन के समर्थन में पूरे देश का किसान एकजुट है। हम किसानों के लिए कहीं भी जाने को तैयार हैं। कहा कि किसानों के लिए दिल्ली दूर नहीं है।
भाजपा किसानों की नही उद्यमियों की सरकार
किसानों के धरने को संबोधित करते हुए, राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा किसानों की नही उद्यमियों की सरकार है। किसानों की सरकार होती तक अब से पहले एमएसपी पर गारंटी कानून बन चुका होता। उन्होंने दिल्ली जाने की बात पर कहा कि हमारे लिए यही दिल्ली है।
ट्रैक्टर मार्च को लेकर पुलिस सतर्क
जानकारी के लिए बता दे कि मुजफ्फरनगर में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत किसानों के बीच पहुंच गए हैं। यहां कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी है। वहीं पीनना गांव में थांबेदार मित्रपाल सिंह के आवास पर जुटे खाप चौधरियों ने किसान आंदोलन का समर्थन किया। ट्रैक्टर मार्च को लेकर पुलिस सतर्क है।

