किसान आंदोलन: पीएम मोदी ने किसानों की मांग को लेकर किया बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी खबर

पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा, ''हमारी सरकार देशभर के किसानों के कल्याण से जुड़े हर संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में गन्ना खरीद मूल्य में ऐतिहासिक बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है।

0
292

न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। किसान संगठन एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर लम्बे वक़्त से आंदोलन कर रहे हैं। बता दे कि इस बीच सरकार ने बीते दिन किसानों को गन्ना खरीद पर बढ़ोतरी का एतिहासिक फैसला लिया है। अब इस पर पीएम मोदी का बयान आया है।

पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा, ”हमारी सरकार देशभर के किसानों के कल्याण से जुड़े हर संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में गन्ना खरीद मूल्य में ऐतिहासिक बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। इस कदम से हमारे करोड़ों गन्ना किसानों को फायदा होगा।”

आपको बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट ने बीते कल यानी बुधवार को कई अहम फैसले लिए, जिसमें सबसे बड़ा फैसला गन्ना खरीद की कीमत में आठ फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी का था। मोदी सरकार ने गन्ना खरीद की कीमत को 315 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 340 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है।

ये भी पढ़ें : किसान आंदोलन: मेरठ में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर मार्च, किसानों के लिए दिल्ली दूर नहीं -BKU प्रवक्ता राकेश टिकैत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here