Farmers Movement: कैसा अमृतकाल ……किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं धिक्कार -सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष ने कहा कि जो कुछ हो रहा है और जिस प्रकार की खबरें आ रही हैं कि आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। किसानों को रोकने के लिए और आंदोलन खत्म करने के लिए कीलों के साथ-साथ दीवारें तक खड़ी की गई।

0
347

न्यूज़लिंक हिंदी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ये कैसा अमृतकाल है जब किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। धिक्कार है।

दिल्ली सरकार किसानों की आवाज को दबाना चाहती
सपा अध्यक्ष ने कहा कि जो कुछ हो रहा है और जिस प्रकार की खबरें आ रही हैं कि आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। किसानों को रोकने के लिए और आंदोलन खत्म करने के लिए कीलों के साथ-साथ दीवारें तक खड़ी की गई। प्रशासन के माध्यम से सरकार जो कर सकती थी कर रही है। दिल्ली की सरकार किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। ये वही सरकार के लोग हैं जिन्होंने किसानों से कहा कि उनकी आय दोगुनी हो जाएगी, फसल की कीमत मिलेगी, न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करेंगे।

किसानों के वोट तो लेना चाहती है लेकिन उनकी बातों को….
आगे उन्होंने कहा कि अपनी इन्हीं मांगों को लेकर किसानों ने एक साल तक आंदोलन किया था। इस दौरान 700 किसानों की जान चली गई थी। ये सरकार चौधरी चरण सिंह और एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न देकर किसानों के वोट तो लेना चाहती है लेकिन उनकी बातों को नहीं मानना चाहती है। आने वाले चुनाव में जनता उनको सबक सिखाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मुनाफा कमाने वालों से मिली हुई है।

ये भी पढ़ें :करौली शंकर महादेव धाम: गुरुदेव राधा रमन जी के 140वें जन्मोत्सव पर हुई भजन संध्या, भक्त झूमें और लगे जयकारे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here