FASTag 31 जनवरी से काम नहीं करेगा,केवाईसी पूरी है या नहीं ऐसे लगाएं पता

0
222

न्यूज़लिंक हिंदी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी  की तरफ वन व्हीकल वन FASTag पहल पूर्ण रूप से शुरू की गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का मकसद कई वाहनों के लिए एक ही FASTag का उपयोग करने से रोकने के लिए है।

साथ ही एक ही वाहन के लिए कई FASTags का उपयोग करने पर रोक लगाने की कोशिश है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने निर्देश के मुताबिक जिन FASTags की KYC पूरी नहीं है, उन्हें भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के मुताबिक 31 जनवरी के बाद ब्लॉक कर दिया जाएगा।

अगर आपके FASTag की KYC पूरी नहीं है, तो उसे बैन या ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। अगर आपको मालूम नहीं है कि आपके फास्टैग की केवाईसी पूरी नहीं है, तो उसका ऑनलाइन पता लगा सकते हैं।

सबसे पहले वेब पोर्टल https://fastag.ihmcl.com पर जाएं।

फिर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें या ओटीपी-बेस्ड वेरिफिकेशन करें।

एक बार लॉग इन करने के बाद, डैशबोर्ड मेनू पर जाएं।

डैशबोर्ड के राइट साइड My Profile ऑप्शन सेलेक्ट करें।

My Profile पेज पर दिखेगा, जिसमें आपकी अपडेट की जानकारी होगी।

यदि आपका केवाईसी पूरी हैं, तो उसकी जानकारी मिलेगी।

My Profile पेज में आपको प्रोफाइल सब सेक्शन दिखेगा।

जिस पर क्लिक करने के बाद आपको Customer Type सेलेक्ट करना होगा।

इसके बाद जरूरी दस्तावेज के तौर पर आईडी एड्रेस प्रूफ डॉक्यूमेंट सब्मिट करना होगा।

अपनी एक पासपोर्ट साइज फोटो और एड्रेस प्रूफ सब्मिट करना होगा।

इसके बाद केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

व्हीकल का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट

व्हीकल की पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

व्हीकल ओनर के केवाईसी डॉक्यूमेंट

इस प्रक्रिया के बाद आप पूर्ण रूप से अपना केवाईसी के बारे में पता लगा सकेगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here