Fatehpur Crime: एक सनसनीखेज घटना चचेरे देवर ने दुष्कर्म कर ईंट से कूंचकर की हत्या,शव को सेप्टिक टैंक में फेंका

0
226

न्यूज़लिंक हिंदी। फतेहपुर से सनसनीखेज घटना घटित हुई , यहां भाभी की हत्या कर लाश को सेप्टिक टैंक में फेंकने का मामला पूर्ण रूप से सामने आया है। दो चचेरे देवर समेत तीन पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। ईंट से कूंचकर की गई हत्या, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है।

फतेहपुर के बहुआ में चचेरे देवरों ने ईंट से कूंचकर भाभी की हत्या कर दी और शव बांदा-टांडा हाईवे पर बस्तापुर गांव स्थित निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। युवती से सामूहिक दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। वह पांच दिन से लापता थी।

मामले में दोनों चचेरे देवरों समेत तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 28 अप्रैल 2022 को राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पति दुबई में नौकरी करता है। युवती ज्यादातर मायके में ही रहती थी।

15 जनवरी को वह कस्बा मेला देखने गई थी और इसके बाद से लापता हो गई थी।  शनिवार की सुबह युवती का शव राधानगर मोहल्ला निवासी राकेश गुप्ता के बांदा-टांडा हाईवे पर बस्तापुर गांव के पास निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक से पूर्ण रूप से बरामद हुआ।

परिजनों ने कपड़ों, गले, हाथ के ताबीज और जेवरों के आधार पर उसकी पहचान की। शिनाख्त के बाद पिता ने बताया कि बेटी के दो चचेरे देवर समेत तीन लोग दो बाइक से 15 जनवरी को खेत आए थे। बेटी खेत पर काम कर रही थी। तीनों ने खेत पर शराब पी। इसके बाद बेटी को शाह कस्बा मेला घुमाने के बहाने से बहला कर ले गए।

बेटी के घर न लौटने पर तलाश शुरू की। ससुरालियों से भी पूछताछ लेकिन कुछ पता नहीं चला। 18 जनवरी को गाजीपुर थाने पहुंचे और बेटी के लापता होने की शिकायत की। तीनों ने मिलकर बेटी की हत्या की है। उन्होंने दुष्कर्म की भी आशंका भी जताई है।

निर्माणाधीन मकान में मिले साक्ष्यों से लगता है कि महिला की क्रूरता पूर्वक हत्या की गई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्यारे महिला के बाल पकड़कर सीढ़ियों से घसीटते हुए ले गए हैं। सेफ्टी टैंक के बाहर बालों के टुकड़े और टूटी चूड़ियां भी मिली हैं।

मृतका के दाहिने हाथ व गले में काली रंग की ताबीज, दोनों पैर में तोड़िया,पैरों की उंगलियों में एक-एक बिछिया थी। शरीर पर सिर्फ फटा ब्लाउज ही पहने थी। निर्माणाधीन मकान में करीब छह माह से काम बंद था। मामले की जांच को इंटेलीजेंस टीम, सर्विलांस टीम को पूर्ण रूप से लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here