न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का नया नाम चंद्रनगर करने का ऐलान हो गया है। फिरोजाबाद नगर निगम में इस बाबत प्रस्ताव पारित किया गया है। इससे पहले अलीगढ़ का नाम बदलकर हरि गढ़ करने का प्रस्ताव भी पारित हुआ था।
सुहाग नगरी और चूड़ियों के लिए मशहूर फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर करने का प्रस्ताव गुरुवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में पारित किया गय।
2 साल पहले जिला पंचायत की बैठक में भी यह प्रस्ताव पारित हो चुका है। नगर निगम की बैठक में 12 में कुल 11 कार्यकारिणी सदस्यों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
ये भी पढ़ें: Bengaluru Bomb Threat: बेंगलुरु में 15 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एक साथ भेजा गया मेल, मचा हड़कंप
फिरोजाबाद का नाम पहले चंद्रनगर ही था। लिहाजा नाम बदला नहीं गया है, बल्कि पहले रखे गए नाम को वापस सम्मान दिया गया है। बोर्ड के समक्ष प्रस्ताव था कि फिरोजाबाद का नाम दोबारा चंद्रनगर कर दिया जाए।
लिहाजा इसे अब मंजूरी दे दी गई है। नगर से पारित इस प्रस्ताव को अब अंतिम स्वीकृति के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार को भेजा जाएगा। सरकार से मंजूरी मिलते ही फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर हो जाएगा।

