आ गया टाइगर 3 के पहले दिन का कलेक्शन, छा रहा विदेशों में भी सलमान खान की टाइगर 3 का जलवा

साल 2023 में मचअवेटेड फिल्म टाइगर 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसका पोस्टर, गाने और ट्रेलर पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा चुके हैं। वहीं एडवांस बुकिंग के मामले में भी टाइगर 3 चर्चा का विषय रही।

0
517

न्यूज़लिंक हिंदी। साल 2023 में मचअवेटेड फिल्म टाइगर 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसका पोस्टर, गाने और ट्रेलर पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा चुके हैं। वहीं एडवांस बुकिंग के मामले में भी टाइगर 3 चर्चा का विषय रही। वहीं अब पहले दिन टाइगर 3 कितनी कमाई करेगी? टाइगर 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना होगा? टाइगर 3 कैसी है? टाइगर 3 का रिव्यू कैसा है? इन सबका इंतजार कर रहे फैंस के लिए हम टाइगर 3 पहले दिन की कमाई की जानकारी लेकर आए हैं, जिसे सुनकर कुछ फैंस को निराशा तो कुछ को गुड न्यूज मिल सकती है।

सकनिल्क के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अनुसार, पहले दिन टाइगर 3 44 करोड़ की कमाई ओवरऑल भारत में की है। जबकि दुनियाभर में यह आंकड़ा 50 करोड़ पार हो गया है। हालांकि जवान और पठान के मुकाबले यह कम होगा। फिल्म के एडवांस बुकिंग की बात करें तो पहले दिन 8,77,055 टिकटें टाइगर 3 ने बेची हैं, जिसे लगाकर टाइगर 3 का कलेक्शन 30 करोड़ से ज्यादा होता है। बता दें, टाइगर जिंदा है की तीसरी किस्त टाइगर 3 है, जिसे मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है। वहीं यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवी इंस्टॉलमेंट है, जिसका बजट 300 करोड़ से ज्यादा का है।

ये भी पढ़े : विराट के विकेट लेते ही झूम उठीं अनुष्का, जो अंदाज विराट का, वही मिजाज अनुष्का का, वायरल हो रहा रिएक्शन का वीडियो

विदेशों में भी सलमान खान की टाइगर 3 का जलवा
सलमान खान-कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘टाइगर-3’ इंडिया में रिलीज होने के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी रिलीज हुई थी। फिल्म की एडवांस बुकिंग इंडिया के साथ-साथ विदेशों में भी काफी जोरदार हुई थी। अब हाल ही में फिल्म क्रिटिक रमेश बाला ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कॉमस्कोर की एक रिपोर्ट शेयर की है।

ये भी पढ़े : मुंगेली में पीएम का दावा, तीन दिसंबर को बन रही है भाजपा की सरकार, साथ ही कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

‘टाइगर 3’ नहीं तोड़ पाई ‘पठान’ और ‘जवान’ का रिकॉर्ड
ओपनिंग डे पर ‘पठान’ ने देशभर में 57 करोड़ कमाए थे, वहीं ‘जवान’ की सभी भाषाओं से कमाई 75 करोड़ और सिर्फ हिंदी भाषा से 65.5 करोड़ रही थी। इस हिसाब से भले ही ‘टाइगर 3’ की पहले दिन की कमाई का आंकड़ा कम हो, पर फिर भी काफी है। ऐसा इसलिए क्योंकि 3 बजे तक भारी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंचे थे और शोज भी हाउसफुल थे। लेकिन 3 बजे के बाद दिवाली सेलिब्रेशन और लक्ष्मी पूजा के कारण दर्शकों की संख्या घटने लगी। पूजा के कारण ही कई जगहों पर थिएटर्स जल्दी बंद हो गए। जाहिर है इसका असर ‘टाइगर 3’ की कमाई पर पड़ता। और असर पड़ा भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here