First Underwater Metro: PM मोदी ने कोलकाता में किया देश की पहली अंडर वॉटर मेट्रो टनल का उद्घाटन, जानिए खासियत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कोलकाता में पानी के भीतर देश के पहले मेट्रो खंड सहित देशभर में कई मेट्रो परियोजनाओं का लोकार्पण किया। ये अंडर-वॉटर मेट्रो टनल हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड सेक्शन के बीच दौड़ेगी।

0
314

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कोलकाता में पानी के भीतर देश के पहले मेट्रो खंड सहित देशभर में कई मेट्रो परियोजनाओं का लोकार्पण किया। ये अंडर-वॉटर मेट्रो टनल हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड सेक्शन के बीच दौड़ेगी। कोलकाता मेट्रो हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड टनल भारत में किसी भी नदी के नीचे बनाई जाने वाली पहली परिवहन सुरंग है। यह हावड़ा मेट्रो स्टेशन भारत का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता में छात्रों के साथ मेट्रो की सवारी भी की।

ये भी पढ़े : Farmer Protest: दिल्ली कूच को तैयार किसान, प्रदर्शन के कारण वाहन चालकों को जाम के लिए तैयार रहने की हिदायत, बढ़ाई गई सुरक्षा 

ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हिस्सा है अंडरवाटर मेट्रो
बता दे की भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो (Underwater Metro) सेवा कोलकाता के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। ईस्ट-वेस्ट मेट्रो परियोजना सेक्टर V को हुगली नदी के दूसरी ओर हावड़ा मैदान से जोड़ेगी। इसे 8,600 करोड़ रुपये में बनाया जा रहा है। हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड के बीच 4.8 किलोमीटर की दूरी है।

45 सेकंड में 520 मीटर दूरी तय करने की उम्मीद
मेट्रो रेलवे द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड तक ईस्ट-वेस्ट मेट्रो का 4.8 किलोमीटर लंबा हिस्सा 4,965 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के कुल 16.6 किलोमीटर में से 10.8 किमी भूमिगत है, जिसमें नदी के नीचे सुरंग भी शामिल है। मेट्रो ट्रेन से नदी के नीचे 520 मीटर की दूरी को केवल 45 सेकंड में पार करने की उम्मीद की जा रही है।

ये भी पढ़े : UP: डीजीपी ने महाशिवरात्रि पर दिया निर्देश- महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए, वरिष्ठ अधिकारी संवाद बनाकर रखें

ग्रीन लाइन मेट्रो पर है यह टनल
अंडर वाटर मेट्रो रूट कोलकाता मेट्रो की ग्रीन लाइन पर स्थित है जो 16.6 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर है। यह ईस्ट कोलकाता में आईटी हब साल्ट लेक सेक्टर पांच और वेस्ट में हावड़ा मैदान को जोड़ता है। यह रूट सियालदह और एस्प्लेनेड से होकर गुजरता है। इस कॉरिडोर का पहला फेज सेक्टर पांच से सियालदह के बीच है। वर्तमान में यह ऑपरेशनल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here