न्यूजलिंक हिंदी। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर सबसे अधिक पड़ रहा है। मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को शनिवार (13 जनवरी) बांग्लादेश की राजधानी ढाका में इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा।
ये भी पढ़े : ‘उसे धर्म का कोई ज्ञान नहीं…’, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भिड़ गईं रिवाबा जडेजा और नयनाबा जडेजा
ये है वजह
गुवाहाटी एयरपोर्ट पर घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई थी। इसी वजह से फ्लाइट असम के गुवाहाटी हवाई अड्डे पर नहीं उतर सकी। बाद में फ्लाइट को असम शहर से 400 किलोमीटर से अधिक दूर ढाका की तरफ मोड़ दिया गया।
IndiGo flight 6E 5319 from Mumbai to Guwahati was diverted to Dhaka, Bangladesh due to bad weather in Assam's Guwahati. Due to operational reasons, an alternate set of crew is being arranged to operate the flight from Dhaka to Guwahati. The passengers were kept informed of… pic.twitter.com/vfm55poNCv
— ANI (@ANI) January 13, 2024
फ्लाइट में थे कांग्रेस नेता
जानकारी के अनुसार, इम्फाल में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने जा रहे मुंबई युवा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सूरज सिंह ठाकुर भी उस फ्लाइट में मौजूद थे, जिन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि वह मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट में थे लेकिन उस फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया।
‘बिना पासपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर गए सभी यात्री’
कांग्रेस नेता ने आगे लिखा, मैंने मुंबई से गुवाहाटी के लिए इंडिगो 6ई की फ्लाइट संख्या 6E 5319 ली थी लेकिन घने कोहरे के कारण फ्लाइट गुवाहाटी में नहीं उतर सकी। इसके बजाय, यह ढाका में उतरी। उन्होंने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री अपने पासपोर्ट के बिना अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए।
ये भी पढ़े : Assam: BJP ने असम के कछार हिल्स परिषद के चुनाव में दर्ज की जीत, पीएम मोदी ने जताया लोगों का आभार
कांग्रेस नेता ने लिखा कि यात्री अभी भी विमान के अंदर हैं। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, मैं अब 9 घंटे से विमान के अंदर फंसा हुआ हूं। मैं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए मणिपुर (इम्फाल) के लिए रवाना हुआ। देखते हैं मैं कब गुवाहाटी पहुंचता हूं और फिर इंफाल के लिए उड़ान भरूंगा।

