कोहरे की दस्तकः दो सड़क हादसों में करीब एक दर्जन लोग हुए घायल यमुना एक्सप्रेस वे और वृंदावन कट के पास हुए हादसे

0
181

न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा। कोहरे ने दस्तक दे दी है। कम दृश्यता के चलते सडक हादसे बढ गये हैं। हालांकि यमुना एक्सप्रेस वे पर इस मौसम में वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाया गया है। बावजूद इसके लिए सड़क हादसे रुक नहीं रहे हैं। मंगलवार की सुबह यमुना एक्सप्रेस वे और वृंदावन कट पर हुए दो सडक हादसों में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ें: Mathura: मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना में मिलेगी नकद धनराशि, आप की गाय 10 से 12 लीटर दूध दे रही है तो सरकार करेगी सम्मान

घायलों को जेपी एम्बुलेंस द्वारा हॉस्पिटल भिजवाया गया। गाडियों को साइड हटाया गया शेष कुशलता है लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है। हादसे में दूध का टैंकर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पूरी सडक पर सैकडों लीटर दूध फैल गया।

दूसरी दुर्घटना थाना जमुनापार क्षेत्र में वृंदावन कट के समीप हुई। जिसमें नोएडा से आगरा की ओर जा रही बस ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार प्रहलाद सिंह, गीता, सपना निवासी कैलाशपुरम गाजियाबाद और शिवानी व आर्यन निवासी भिंड मध्यप्रदेश घायल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here