आईसीई एजेंटों के लिए, ज़ोहरान ममदानी ने न्यायिक वॉरंट किया अनिवार्य

0
25

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने अब एक एग्ज़ेक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किया है, और फिर उन्होंने बताया इसका मक़सद शहर में रहने वालों को ग़लत इमिग्रेशन कार्रवाई से बचाने के लिए और उन्हें मज़बूत सुरक्षा देना है।

इसके साथ ही ममदानी ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में इस ऑर्डर की घोषणा भी की, और फिर ममदानी ने ये भी कहा, यह ऑर्डर प्रवासियों और सार्वजनिक सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की एक बड़ी पुष्टि है।

फिर इसमें कहा गया है कि न्यूयॉर्क के पार्किंग गैरेज, पार्किंग लॉट, स्कूल, शेल्टर, अस्पताल और दूसरे सार्वजनिक स्थान पर फ़ेडरल अधिकारी बिना न्यायिक वारंट के प्रवेश नहीं कर सकते हैं।

इसके अलावा आईसीई एजेंटों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, इस पूरे देश में हम ऐसी क्रूरता देख रहे हैं जो हमारी अंतरात्मा को झकझोर देती है।

और फिर नकाबपोश एजेंट, जिन्हें हमारे ही टैक्स के पैसों से सैलरी मिलती है, वह फिर भी संविधान का उल्लंघन करते हैं और हमारे लोगों पर हिंसक कार्रवाई भी करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here