भारत और मालदीव में चल रहें तनाव पर विदेश मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर कोई हर समय भारत का समर्थन ही करेगा

मालदीव के साथ हाल में नागपुर में टाउनहॉल बैठक में पैदा हुए तनाव के बारे में पूछे जाने पर जयशंकर ने कहा, 'राजनीति तो राजनीति है।

0
236

न्यूज़लिंक हिंदी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीव के साथ चल रहे राजनयिक तनाव पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं ले सकता कि हर कोई हर समय भारत का समर्थन ही करेगा। मालदीव के साथ हाल में नागपुर में टाउनहॉल बैठक में पैदा हुए तनाव के बारे में पूछे जाने पर जयशंकर ने कहा, ‘राजनीति तो राजनीति है। मैं गारंटी नहीं दे सकता कि हर देश में हर कोई हर समय हमारा समर्थन करेगा या हमसे सहमत होगा।

उन्होंने आगे कहा, ‘हम जो करने की कोशिश कर रहे हैं, वो है देशों के साथ संपर्क को मजबूत बनाना। हम काफी हद तक सफल हुए हैं। हमने पिछले 10 सालों में कई देशों से अच्छे संबंध बनाए हैं।

ये भी पढ़ें :Varanasi: भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी, भीषण ठंड के बीच काशी के घाटों पर श्रद्धालु बोले- हर-हर गंगे

जयशंकर ने कहा कि राजनीति उतार-चढ़ाव वाली हो सकती है, लेकिन उस देश के लोगों की भारत के प्रति अच्छी भावनाएं हैं और वे अच्छे संबंध रखने के महत्व को समझते हैं।

ये भी पढ़ें : Mayawati Birthday: मायावती का बड़ा एलान, अकेले ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, सीएम योगी ने भी बधाई

इसके अलावा, उन्होंने अन्य देशों में बुनियादी ढांचे के विकास में भारत की भागीदारी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी कुछ चीजें सही रास्ते पर नहीं जाती हैं। तब आपको सबकुछ सही करने के लिए तर्क देना पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here