पूर्व वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने थामा BJP का दामन, देश में राफेल जेट लाने में निभाई थी प्रमुख भूमिका

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल (रिटायर्ड) आरकेएस भदौरिया बीजेपी में शामिल हो गए हैं। पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में रविवार (24 मार्च) को पूर्व वायुसेना प्रमुख ने बीजेपी का दामन थामा।

0
226

न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल (रिटायर्ड) आरकेएस भदौरिया बीजेपी में शामिल हो गए हैं। पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में रविवार (24 मार्च) को पूर्व वायुसेना प्रमुख ने बीजेपी का दामन थामा। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग की शुरुआत 19 अप्रैल से होने वाली है, जबकि नतीजों का ऐलान 4 जून को होगा।

ये भी पढ़े : दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन ‘लोकतंत्र को बचाने’ के लिए 31 मार्च को करेगा महारैली, कांग्रेस बोली- देश के लोकतंत्र पर हमला

आरकेएस भदौरिया सितंबर 2021 में वायुसेना प्रमुख के पद से रिटायर हुए थे। इस तरह उनकी जगह एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी को वायुसेना प्रमुख बनाया गया। भदौरिया 30 सितंबर, 2019 से लेकर 30 सितंबर, 2021 तक देश के वायुसेना प्रमुख थे। वह उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बाह तहसील के रहने वाले हैं। उन्होंने भारत को राफेल जेट दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह उस टीम का नेतृत्व कर रहे थे, जो फ्रांस के साथ विमानों के लिए बातचीत कर रही थी।

दरअसल हाल ही में अब भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख आर के एस भदौरिया रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में भदौरिया की लंबी सेवा की सराहना की और विश्वास जताया कि वह रक्षा बलों में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद अब राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय योगदान देंगे।

ये भी पढ़े : Lok Sabha Election 2024 : जेडीयू ने बिहार के लिए उम्मीदवारों की सूची की जारी, लवली आनंद का सीट फाइनल, पढ़ें पूरी लिस्ट यहां

भाजपा नेता ने कहा कि भदौरिया ने भारतीय वायुसेना में लगभग 40 साल सेवा दी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम में योगदान दिया। भदौरिया उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए राज्य की कई सीट पर अपने उम्मीदवारों की अभी तक घोषणा नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here