महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का 86 वर्ष की आयु में निधन, मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में ली आखरी सांस

महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का दिल का दौरा पड़ने के दो दिन बाद आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया।

0
275

न्यूज़लिंक हिंदी, महाराष्ट्र। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का दिल का दौरा पड़ने के दो दिन बाद आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें बुधवार 21 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जोशी को शहर के पीडी हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि वो गंभीर रूप से बीमार थे। शिवसेना के दिग्गज नेता को पिछले साल मई में ब्रेन हैमरेज के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मनोहर जोशी के बेटे उमेश ने बताया कि जोशी का दाह संस्कार शिवाजी पार्क श्मशान घाट में होगा। उससे पहले अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरार उनके माटुंगा स्थित घर पर रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें : कानपुर: त्रिनेत्र अंबेसेडर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, चप्पे-चप्पे पर लगेंगे CCTV कैमरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here