न्यूज़लिंक हिंदी। अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरणजीत सिंह संधू आज भाजपा में शामिल हुए। चर्चा है कि पार्टी उन्हें अमृतसर से उतार सकती है। वह पिछले 15 दिनों से अमृतसर में थे।
पीएम मोदी के नेतृत्व के साथ मिलकर काम किया है
भाजपा में शामिल होने के बाद तरनजीत सिंह संधू ने कहा,”पिछले 10 वर्षों में मैंने पीएम मोदी के नेतृत्व के साथ मिलकर काम किया है, खासकर अमेरिका और श्रीलंका के साथ। आज विकास की बहुत जरूरत है और। यह विकास अमृतसर तक भी पहुंचना चाहिए। इसलिए मैं पार्टी अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे देश की सेवा के नए रास्ते पर जाने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसमें मैं प्रवेश कर रहा हूं।”
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि पिछले चार सालों में भारत-अमेरिका संबंधों में बदलाव आया है। यह रिश्ते साझेदारी में बदल गया है। युवाओं के लिए अवसर बने हैं। उन्होंने कहा, मुझे चिंता है कि देश को जो अवसर मिल रहे हैं अमृतसर न चूके। पार्टी तय करेगी कि मैं चुनाव लड़ूंगा या नहीं। तरनजीत ने आगे कहा कि मेरे अमृतसर में बहुत संभावनाएं हैं। मैं इसके प्रति बहुत स्नेही हूं।
ये भी पढ़ें: झारखंड में चुनाव से पहले JMM को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुईं हेमंत सोरेन की भाभी

