पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने मनाई दुर्गा पूजा, वायरल हो रहा दुर्गा पंडाल का वीडियो

नवरात्रि के मौके पर हर तरफ माता के पंडाल सजे हुए है। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया ने भी दुर्गा पूजा की है। दानिश कनेरिया पाकिस्तान में रहते हैं, और वह एक हिंदू है. वह पाकिस्तान में रहकर भी काफी अच्छी तरीके से हिंदू धर्म को निभाते हैं।

0
536

न्यूज़लिंक हिंदी। नवरात्रि के मौके पर हर तरफ माता के पंडाल सजे हुए है। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया ने भी दुर्गा पूजा की है। दानिश कनेरिया पाकिस्तान में रहते हैं, और वह एक हिंदू है. वह पाकिस्तान में रहकर भी काफी अच्छी तरीके से हिंदू धर्म को निभाते हैं। दानिश कनेरिया पाकिस्तान में रहकर भी सभी हिंदू त्योहार मनाते हैं। इस वक्त दुर्गा पूजा का टाइम है, और आज अष्टमी यानी दुर्गा माता के आठवें रूप की पूजा की जा रही है। दानिश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर की है, जिसमें वह माता की पूजा करते नज़र आ रहै है। फैंस को क्रिकेटर का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

ये भी पढ़े : भारत के मशहूर बिजनेसमैन पर कुत्तों ने किया हमला, 49 साल के उम्र में हुआ निधन

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने मनाई दुर्गा पूजा
दानिश ने पाकिस्तान में रहते हुए दुर्गा पूजा की अष्टमी पर पूजा की, और उसकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसके बाद अलग-अलग लोगों के अलग-अलग रिएक्शन्स आ रहे हैं। भारत के हिंदू लोग दानिश कनेरिया को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दे रहे हैं, उन्हें पाकिस्तान में रहते हुए हिंदू त्योहार मनाने के लिए बहादूर हो रहे हैं, हिंदू धर्म पर गर्व होने की बात कर रहे हैं। वहीं, एक दूसरा पक्ष भी है जिसमें पाकिस्तान में रहने वाले कुछ लोग दानिश कनेरिया की आलोचनाएं कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग दानिश को फिक्सर भी बता रहे हैं। आइए हम आपको दिखाते हैं कि ट्विटर पर दानिश कनेरिया के पोस्ट पर लोगों ने कैसे रिएक्शन दिए हैं।

ये भी पढ़े : महानवमी के दिन सीएम योगी ने किया कन्या पूजन, साथ ही दी नवरात्रि और दशहरा की बधाई

इससे पहले दानिश कनेरिया ने ट्विटर पर गरबा का एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष गरबा और डांडिया करते नजर आ रहे थे। बता दें कि यह आयोजन भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान में किया गया था। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए दानिश ने लिखा था- नवरात्रि के शुभ अवसर पर ऊर्जावान गरबा उत्सव में भाग लेकर खुशी हुई। मैं मां जगदंबे से सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here