लैटिन अमेरिकी देश उरुग्वे के पूर्व राष्ट्रपति जोस मुजिका का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया

0
198

लैटिन अमेरिकी देश उरुग्वे के पूर्व राष्ट्रपति जोस मुजिका का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। जोस मुजिका को “पेपे” के नाम से भी जाना जाता था।

और इतना ही नहीं 2010 से 2015 तक उरुग्वे के राष्ट्रपति रहे पूर्व गुरिल्ला नेता मुजिका अपनी साधारण ज़िंदगी के लिए दुनिया के “सबसे ग़रीब राष्ट्रपति” के नाम से भी जाने जाते थे।

साथ ही उरुग्वे के वर्तमान राष्ट्रपति यामांडू ओरसी ने एक्स पर जोस मुजिका की मृत्यु की जानकारी देते हुए ये भी लिखा, “आपने हमें जो कुछ भी दिया, उसके लिए और अपने लोगों के प्रति आपके गहरे प्यार के लिए बहुत ही धन्यवाद। “

बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति मुजिका की मृत्यु कैसे हुई अभी यह साफ़ नहीं हुआ है, हालांकि वह ओसोफ़ेजियल कैंसर से पीड़ित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here