पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन,एम्स में ली अंतिम साँस , रॉबर्ट वाड्रा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

0
55
मनमोहन सिंह जी की फाइल फोटो।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरवार रात निधन हो गया है। उनकी तबियत बिगड़ने के बाद आज शाम ही उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रॉबर्ट वाड्रा ने सोशल मीडिया पर उनकी मौत की जानकारी दी।

 

बता दें 13 अक्टूबर 2021 को मनमोहन सिंह बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराए गए थे। उस दौरान उनका बुखार ठीक हो गया था, लेकिन बाद में उन्हें कमजोरी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here