शुभांशु शुक्ला सहित चार एस्ट्रोनॉट स्पेस स्टेशन से पृथ्वी पर लौटे, 18 दिन की रिसर्च

0
135
शुभांशु शुक्ला सहित चार एस्ट्रोनॉट स्पेस स्टेशन से पृथ्वी पर लौटे

25 जून को अंतरिक्ष में गए भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सहित चार एस्ट्रोनॉट स्पेस स्टेशन में 18 दिन रहने के बाद मंगलवार को पृथ्वी पर लौट आए। करीब 23 घंटे के सफर के बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया के तट पर लैंड हुआ।

23 घंटे के सफर के बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया के तट पर लैंड हुआ।

चारों एस्ट्रोनॉट एक दिन पहले यानी सोमवार की शाम 4:45 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से पृथ्वी के लिए रवाना हुए थे। शुभांशु के माता-पिता ने लखनऊ में टीवी स्क्रीन पर अपने बेटे की पृथ्वी पर वापसी देखी।

सभी एस्ट्रोनॉट 26 जून को भारतीय समयानुसार शाम 4:01 बजे आईएएस पहुंचे थे। एक्सियम मिशन 4 के तहत 25 जून को दोपहर करीब 12 बजे ये रवाना हुए थे। स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से जुड़े ड्रैगन कैप्सूल में इन्होंने कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी थी।

शुभांशु 17 अगस्त तक भारत लौट सकते हैं। अंतरिक्ष यात्रियों को लैंडिंग के बाद मेडिकल जांच और रिहैबिलिटेशन के लिए आमतौर पर सात दिन लगते हैं, ताकि वे पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण में फिर से ढल सकें।

शुभांशु की वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का उनकी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा से पृथ्वी पर वापसी के लिए स्वागत करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here