4 दिनों में जम्मू कश्मीर में चार बार आतंकी हमला,इस को लेकर PM मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग

0
176

न्यूज़लिंक हिंदी। बीते दिनों में जम्मू कश्मीर में बीते कुछ दिनों से आतंकी घटनाएं काफी हद तक बढ़ गई हैं। पहले माता वैष्णो देवी के पास शिवखोड़ी से आते हुए श्रद्धालुओं की बस पर आतंकवादियों ने हमला बोल दिया था। जिसमें 9 श्रद्धालुओं की जान चली गई थी।

उसके बाद 11 जून को कठुआ में आतंकियों ने ग्रामीणों पर गोली चला दी। ऐसे में बीते चार दिनों में चार आतंकी हमले हो चुके हैं।जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुई आतंकी घटनाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत अन्य अधिकारियों संग हाई लेवल बैठक पूर्ण रूप से की।

इस दौरान पीएम मोदी को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा संबंधी स्थिति की पूरी जानकारी दी गई और उन्हें आतंकवाद विरोधी प्रयासों से अवगत कराया गया। पीएम मोदी ने बैठक में आतंकवाद के खिलाफ सख्त एक्शन के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, पीएम मोदी ने आतंकी हमलों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मुख्य बात चीत की।

साथ ही उन्होंने घाटी में सुरक्षाबलों की तैनाती और एक्शन प्लान को लेकर भी जानकारी ली है। बता दें कि बीते 4 दिनों में जम्मू-कश्मीर में तीन जगहों रियासी, कुठआ और डोडा जिले में आतंकी हमला मुख्य रूप से हुआ है।

इन आतंकी हमलों में 9 लोगों और एक सुरक्षाबल के जवान की जान चली गई। इसके अलावा कई सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग घायल भी हुए हैं।डोडा जिले में हुए आतंकी हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को चार आतंकवादियों के स्केच भी जारी किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here