Vedio: Gandhi Jayanti पर गांधी जी के बंदर ने पकड़ी ‘डर्टी बोतल’, पुलिस कमिश्नर कार्यालय में खड़ी गाड़ी से निकाली शराब…

Gandhi Jayanti 2023 कानपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शराब की बोतल से खेलता दिखा बंदर।

0
295
शराब की बोतल को खोलने की कोशिश करता बंदर।

Kanpur में गांधी जयंती के मौके पर जहां पूरे शहर में शराब की दुकाने बंद थी, ऐसे में एक व्यक्ति द्वारा गाड़ी में शराब रखकर घूमना एक बंदर को नहीं भाया…बंदर ने गाड़ी में रखी शराब की बोतल निकाल ली और उसको खोलने का प्रयास करने लगा। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना पुलिस आयुक्त कार्यालय में हुई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं।

दरअसल 2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर सभी सरकारी कार्यालय में छुट्टी थी। लेकिन पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस कर्मी काम से आते रहे। इस दौरान सोमवार को  कार्यालय में कोई मोटर साइकिल से आया था। मोटर साइकिल के बैग में शराब की बोतलें भी रखी थी। यहां बंदर बहुत हैं इसी में से एक बंदर ने सूंघकर पता कर लिया की, बैग में शराब रखी है। फिर क्या उसने शराब की बोतल निकाली और उसे खोलने लगा।

जब बोतल नहीं खुली तब उसने बैग में रखी दूसरी बोतल निकाली और गत्ता हटाकर उसको भी खोलना शुरू किया। हालांकि इस दौरान बंदर का शराब की बोतल के साथ किसी ने वीडियो बना लिया, और सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। अब वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म में जमकर वायरल हो रहा है। कुछ पुलिस कर्मियों ने जब बंदर को भगाया तो वह बोतले छोड़कर भाग खड़ा हुआ। इसके बाद पुलिस कर्मी ने गाड़ी में दोबारा शराब की बोतल रख दी। इधर, पुलिस के आला अधिकारियों ने कहा कि जांच कर गाड़ी से आने वाले व्यक्ति का पता लगाया जाएगा और कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here