गणपति बप्पा मोरया: लाल बाग के राजा की पहली झलक से भक्त आत्मविभोर, दिव्य-अलौकिक दर्शन ने जीता दिल

0
453

शनिवार को पूरे देश में गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। इसी के साथ आज से ही गणेशोत्सव की शुरुआत हो गई है। 10 दिनों के उत्सव के दौरान पूरे देश में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना व विधि विधान से पूजन शुरू हो गया। पहले दिन श्री गणेश भगवान की मूर्ति की स्थापना मुहुर्त पर की गई। इसके साथ ही बप्पा को मनाने का दौर भी शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं गणपति बाप्पा मोरया के संदेश के साथ दी हैं।

गणपति उत्सव 10 दिन का पर्व है, जिसकी शुरआत गणेश चतुर्थी से होती  है।  इसका समापन अनंत चतुर्दशी तिथि को होता है। आज से भक्त गणपति जी को पंडाल या घर के मंदिरों में स्थापित करते हैं। गणेश स्थापना के बाद भगवान गजानन नन्हे मेहमान की तरह अपने भक्तों के घर पर वास करते हैं। भक्त 11वें दिन भावुक मन से बप्पा को विदाई देते हैं। हालांकि घरों में तीसरे दिन से ही बप्पा की विदाई का दौर शुरू होगा।

मुंबई में ‘गणपति बप्पा मोरया’ जयकारे के बीच बप्पा की पहली झलक पाकर भक्तगण आत्मविभोर हो उठे। श्रद्धालु लाल बाग केराजा के दर्शन 7 से 17 सितम्बर तक कर सकेंगे। इस बार लाल बाग के राजा गणेशोत्सव मंडल के 91वें वर्ष पूरे हो रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी प्रथम पूज्य भगवान गणेश का ये स्वरूप दिव्य-अलौकिक और अद्भुत है जिसे हर कोई अपने मनोमस्तिष्क में बसाना चाहता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here