Ganesh Visarjan 2025: आज शोभायात्रा निकालकर, बप्पा का किया जाएगा भू विसर्जन

0
175

आज शोभायात्रा निकालकर, बप्पा का किया जाएगा भू विसर्जन, गोमती नदी तट पर स्थित झूलेलाल वाटिका में चल रहे श्री गणेश प्राकट्य कमेटी के गणेशोत्सव में शुक्रवार को गणेशजी का महा अभिषेक किया गया।

और भक्तों ने दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, गंगाजल, पंच फलों के रस से 1008 नामों के साथ महाभिषेक किया।

कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य, कार्यकर्ता सपरिवार शामिल हुए। कोलकाता से आए संजय शर्मा ने 108 किलो का लड्डू तेरे लिए ले आये बप्पा, क्यों न भोग लगाएं भजन सुनाया।

और फिर शाम को मनौतियों के राजा को 108 किलो का महामोदक चढ़ाया गया। और फिर उस दौरान कोलकाता से आये संजय शर्मा ने भजन ‘108 किलो का लड्डू तेरे लिए ले आये, बप्पा क्यों न भोग लगाये’ सुनाया तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

और राधा कृष्ण महारास नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। इसके बाद शिव बारात नृत्य नाटिका का मंचन किया गया।

साथ ही कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि विसर्जन शोभायात्रा दोपहर 1 बजे झूलेलाल वाटिका से शुरू होगी।

और ये विश्वविद्यालय मार्ग, आईटी चौराहा, रामकृष्ण मठ, शंकरनगर चैराहा, नजीरगंज, डालीगंज होते हुए झूलेलाल घाट पर पहुंचेगी, जहां मूर्ति का भू विसर्जन भी किया जाएगा।

और फिर शोभा यात्रा में दर्जनों झांकियां, बग्घी, रथ, घोड़ा, बैंड शामिल होंगे। और यात्रा के सबसे पीछे भगवान सिद्धि विनायक के रूप में विराजमान भगवान गणेश का फूलों से सजा रथ चलेगा।

ये भी बताया कि 10 दिन चले उत्सव में बप्पा के भक्तों ने लगभग 90 हजार गजानन के नाम चिट्ठी लिखी सभी चिटि्ठयों को बप्पा की मूर्ति के साथ भूविसर्जन किया जाएगा।

और उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बप्पा को चढ़ाए गए 108 किलो का महामोदक का प्रसाद भक्तों को बांटा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here