न्यूज़लिंक हिंदी। गैंगरेप पीड़िता का मंगलवार दोपहर परिवार की सहमति से गर्भपात करा दिया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार किशोरी की सभी जांचें करवाने के बाद डॉक्टरों ने गर्भपात करने का निर्णय लिया।
किशोरी की स्थिति अब सामान्य है। वह डॉक्टरों की निगरानी में है। अभी एक सप्ताह उसे अस्पताल में ही भर्ती रखा जा सकता है। वहीं डीएनए जांच के लिए भी सैंपल लिए गए हैं। पीड़िता 12 सप्ताह की गर्भवती थी।
अबॉर्शन के लिए परिवार से सहमति मिलने और डॉक्टरों की सलाह पर गर्भपात कराया गया। किशोरी अब फिलहाल स्वस्थ है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में दोषी को सजा दिलवाने के लिए पुलिस ने डीएनए टेस्ट करवाने का भी फैसला लिया है।
इस केस में सपा नेता और बेकरी मालिक मोइद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। जिला प्रशासन बेकरी को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर चुकी है। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि पीड़िता का उपचार सकारात्मक दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। पुलिस ने इस मामले में 30 जुलाई को अयोध्या जिले के भदरसा में बेकरी संचालक मोइद खान और उसके कर्मचारी राजू को भी गिरफ्तार किया था।

