न्यूज़लिंक हिंदी। हरियाणा के गुरुग्राम में 27 साल की मॉडल दिव्या पाहुजा की मंगलवार की देर रात एक होटल में हत्या कर दी गई। दरअसल, दिव्या पाहुजा पहले गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड थी। दिव्या के मर्डर की कहानी पूरी फिल्मी है। हत्या के आरोप में पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनसे पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं।

दिल्ली एनसीआर के कुख्यात गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुजा की हत्या की ख़बर जैसे ही बाहर आई सनसनी फैल गई। जिस दिव्या पाहुजा के नाम को 7 साल पहले लोग भूल चुके थे उसकी हत्या की खबर ने गुरुग्राम पुलिस को हैरान परेशान कर दिया। पुलिस फ़ौरन गुरुग्राम के सिटी पॉइंट होटल पहुंची तो होटल के कमरे नम्बर 111 में कुछ खून के धब्बे मिले जिसके बाद जब होटल का सीसीटीवी चेक किया गया तो उसमें दो लोग दिव्या की लाश की ठिकाने लगाने के लिए ले जाते हुए दिखे। सीसीटीवी और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चंद घंटों में ही होटल मालिक अभिजीत और होटल के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों ने जब पूछताछ की तो मुख्य आरोपी होटल मालिक अभिजीत सिंह ने बताया कि वो होटल सिटी प्वाइंट का मालिक है। होटल को उसने लीज पर दे रखा है। इसी होटल में मॉडल दिव्या पाहुजा की गोली मारकर हत्या की गई। अभिजीत सिंह ने गुरुग्राम पुलिस के सामने कहा कि उसकी कुछ अश्लील तस्वीरें दिव्या पाहुजा के पास थीं। इन तस्वीरों के जरिए वह ब्लैकमेल कर रही थी। अक्सर पैसे लेती थी।
7 साल बाद जमानत पर बाहर आई
मृतका दिव्या पाहुजा पिछले साल जुलाई में ही मुंबई जेल से 7 साल बाद जमानत पर बाहर आई थी। गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साल 2016 में 7 फरवरी को मुंबई के मेट्रो होटल में गैंगस्टर संदीप गाडोली को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। एनकाउंटर के समय दिव्या पाहुजा गैंगस्टर संदीप गाडोली के साथ ही रुम में मौजूद थी। बाद में गैंगस्टर संदीप गाडोली की बहनों की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने इसे फेक एनकाउंटर बताते हुए गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर एनकाउंटर करने वाला पूरी टीम को गिरफ्तार कर लिया था।
ये भी पढ़े : गिरफ्तारी की आशंका के बीच गुजरात दौरे पर जाएंगे अरविंद केजरीवाल,जेल में बंद विधायक से भी करेंगे मुलाकात
इस मामले में दिव्या पाहुजा पर आरोप था कि दिव्या ने गुरुग्राम पुलिस के साथ गैंगस्टर संदीप गाडोली की हत्या के लिए साजिश रची इसीलिए दिव्या को भी मुंबई पुलिस ने आरोपी बनाकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन पिछले साल जुलाई में जमानत पर बाहर आने के बाद दिव्या गुमनाम भरी जिंदगी जी रही थी। अचानक से गुरुग्राम के होटल में हुई उसकी हत्या ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि गलत काम का नतीजा गलत ही होता है।

