मुकेश अंबानी से संपत्ति के मामले में फिर आगे निकले गौतम अदाणी, एशिया के बने सबसे अमीर व्यक्ति

आपको बता दे कि अदाणी विश्व रैंकिंग में शीर्ष 12 में शामिल हो गए हैं, वहीं अंबानी 13वें स्थान के साथ सिर्फ एक पायदान ही नीचे हैं।

0
311

न्यूज़लिंक हिंदी। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, अदाणी ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरपर्सन गौतम अदाणी एक बार फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ कर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। आपको बता दे कि अदाणी विश्व रैंकिंग में शीर्ष 12 में शामिल हो गए हैं, वहीं अंबानी 13वें स्थान के साथ सिर्फ एक पायदान ही नीचे हैं।

नेट वर्थ में अदाणी समूह के मुखिया एशिया के भी सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। पिछले साल की तुलना में अदाणी और अंबानी दोनों की रैंकिंग में सुधार हुआ है। जानकारी अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान गौतम अदाणी की संपत्ति में 7.6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति 97 अरब डॉलर है। पिछले 24 घंटे के दौरान इनकी नेटवर्थ में 665 मिलियन डॉलर बढ़ी है।

ये भी पढ़ें : CBSE Datesheet: बोर्ड परीक्षा की CBSE ने बदली डेटशीट; पेपरों की तारीख में हुआ बदलाव

अदाणी की संपत्ति बढ़ने का कारण
3 जनवरी 2024 को अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद गौतम अदाणी की कंपनियों के शेयरों के भाव तेजी से मजबुत हुए है इससे उनकी नेट वर्थ में इजाफा हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में सेबी की ओर से हो रही जांच को संतोषप्रद बताते हुए कुल 24 में से बचे 2 और मामले की जांच के लिए मार्केट रेग्यूलेटर सेबी को 3 महीने का अतिरिक्त समय दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here