गौतम अडाणी एक बार फिर से बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति,जानें मुकेश अंबानी की क्या है रैंकिंग

0
302

न्यूज़लिंक हिंदी।  उद्योगपति गौतम अडाणी एक बार फिर से एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं।  पिछले साल फरवरी महीने में हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट आने के बाद उनकी संपत्ति में पूर्ण रूप से भारी गिरावट आई थी।

दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को जांच का आधार बनाने से इनकार कर दिया था।  उसके बाद अडाणी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर की कीमतों में बड़ी उछाल देखने को मिली। आडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने नए साल में एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का ताज अपने नाम कर लिया है।

जानकारी के  मुताबिक, नए साल में दुनिया के शार्ष 20 अरबपतियों में से केवल तीन की नेटवर्थ में तेजी आई है।  इनमें अडाणी और अंबानी के अलावा अमेरिका के अनुभवी निवेशक वॉरेन बफे भी पूर्ण रूप से शामिल हैं।  गौतम अडाणी की नेटवर्थ में जबरदस्त इजाफा भी हुआ।  24 घंटे के अंदर उनकी दौलत 7.6 अरब डॉलर बढ़ी है।

दरअसल, अडानी समूह की दस सूचीबद्ध कंपनियों ने बुधवार को अपने बाजार पूंजीकरण में लगभग 65,500 करोड़ रुपये जोड़े, जिसका श्रेय समूह के खिलाफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट के आरोपों पर नए सिरे से जांच की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उनके शेयर की कीमत में आई तेजी को पूर्ण रूप से कहा जाता है।

परिणामस्वरूप, अडानी समूह की कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण बुधवार को बढ़कर 15.11 ट्रिलियन रुपये हो गया, जो एक दिन पहले 14.47 ट्रिलियन रुपये था. इन लाभों की बदौलत, गौतम अडाणी का परिवार रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी से आगे भी निकल गया और भारत के सबसे धनी प्रमोटर का खिताब फिर से हासिल कर लिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here