Gaza Hospital Attack: जिंदगी के लिए आए, मिली मौत… 500 मौतों का जिम्‍मेदार कौन?

इजरायल और फलस्‍तीन के बीच युद्ध अब भयानक दौर में पहुंचता दिख रहा है। बता दे कि इजरायल और हमास के युद्ध में आम नागरिकों का खून बह रहा है। इस्राइल-हमास युद्ध के बीच मंगलवार को गाजा पट्टी में अल-अहली अरब अस्पताल पर इस्राइली सेना ने बमबारी की। जिसके बाद चारों तरफ दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया , अस्‍पताल में विस्‍फोट के बाद हर तरफ लाशें ही लाशें दिखाई दे रही हैं।

0
122

न्यूज़लिंक हिंदी। इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। हर बीतते दिन के साथ यह जंग और भी ज्यादा बढ़ती जा रही है। इसमें अबतक दोनों ओर के 4500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके है। दरअसल, यह युद्ध 7 अक्टूबर को हमास आतंकी संगठन ने शुरू किया था, जब अचानक से आतंकियों ने इजरायली सीमावर्ती इलाकों में लोगों को बंधक बना दिया और कइयों को गोलियों से भून दिया। हमले का जवाब इजरायली जवाबी हमले से दिया गया, और एक दिन बाद इजरायल ने हमास पर युद्ध की घोषणा कर दी। इससे पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया। युद्ध इस स्तर पर पहुंच चुका है कि इजरायल ने गाजा के एक अस्पताल पर हमला किया जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है।

ये भी पढ़े :  दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में कोर्ट ने सपा नेता आजम खां, अब्दुल्ला आजम और पत्नी तंजीन फात्मा को सुनाई सात साल की सजा

इजरायल और फलस्‍तीन के बीच युद्ध अब भयानक दौर में पहुंचता दिख रहा है। बता दे कि इजरायल और हमास के युद्ध में आम नागरिकों का खून बह रहा है। इस्राइल-हमास युद्ध के बीच मंगलवार को गाजा पट्टी में अल-अहली अरब अस्पताल पर इस्राइली सेना ने बमबारी की। जिसके बाद चारों तरफ दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया , अस्‍पताल में विस्‍फोट के बाद हर तरफ लाशें ही लाशें दिखाई दे रही हैं। इसमें कम से कम 500 लोगों की मौत हुई है। गाजा में सत्तारूढ़ हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। प्रवक्ता ने कहा कि अस्पताल की ध्वस्त इमारत के अभी भी मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस हमले के बाद पूरे मुस्लिम जगत में जोरदार विरोध हो रहा है। हालांकि, इस्राइली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने अस्पताल पर बमबारी करने से इनकार किया है और अस्पताल में विस्फोट के लिए हमास के असफल रॉकेट लॉन्च को जिम्मेदार ठहराया है।

ये भी पढ़े : Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में कन्या पूजन से मिलती है सभी परेशानियों से मुक्ति, जानिए कन्या पूजन का महत्व

हमास का दावा है कि यह हमला इजरायल ने किया था। वहीं इजरायल की सेना ने कई वीडियो और अन्‍य खुफिया रिपोर्ट जारी करके दावा किया है कि यह इस्‍लामिक जिहाद का रॉकेट था जो दागने के बाद फेल हो गया। इजरायल ने कहा कि इस रॉकेट के विस्‍फोट की वजह से अल अहली अस्‍पताल में इतने लोग मारे गए।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘गाजा के अल अहली अस्पताल में लोगों की दुखद क्षति से गहरा सदमा लगा। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं। इस संघर्ष में नागरिकों का हताहत होना गंभीर और निरंतर चिंता का विषय है। इसमें शामिल लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here