Ghaziabad: तीन मंजिला इमरत में लग गई आग,घटी घटना में पांच लोगों की हुई मौत

0
171

न्यूज़लिंक हिंदी। गाजियाबाद में हुआ हादसा ,तीन मंजिला इमारत में आग लगने की भीषण घटना सामने आई है। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना इलाके के एक गांव में तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि इस मकान में फोम बनाने का काम होता था। दमकल विभाग के मुताबिक, घटना बुधवार 8 बजे रात के बाद की है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही सभी बुरी तरीके से आग में झुलस चुके थे।

जानकारी मिली है कि इस आग में दो बच्चे, दो महिलाएं और एक युवती फंस गई थी। घटना सामने आते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका पूर्ण संज्ञान लिया है। अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। उन्होंने मृतकों के प्रति शोक संवेदना जताई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में बेहटा हाजीपुर गांव में इश्तियाक अली का तीन मंजिला मकान है। इस मकान में वह और उनका बेटा अपने परिवार के साथ रहता है। बेटा सारिक अपनी पत्नी, 7 महीने के बच्चे और बहन के साथ मकान में ही रहता है।

उसकी दूसरी बहन अपने दो बच्चों को लेकर उसके घर आई हुई थी। घर के अंदर फोम बनाने का काम किया जाता है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 8 बजे के आसपास शॉर्ट सर्किट होने की वजह से घर में भीषण आग लग गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग को बुझाने का जटन प्रयास भी किया। आग ने तीनों मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दो मंजिला मकान में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

लेकिन एक मंजिला मकान में आग पर काबू पाने में दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। देर रात तक किसी तरीके से दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया और जब वह मकान में दाखिल हुई तो वहां पर पांच डेड बॉडी बरामद हुई। मकान में मौजूद और लोगों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here