सऊदी के हज़ के मुसाफिरों के लिए बढ़ा तोहफा,आये मुशाफिर को किसी भी शहर में रहने, घूमने की दी इजाज़त

0
252

न्यूज़लिंक हिंदी। सऊदी अरब ने वीजा आवेदनों के लिए एक एकीकृत प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसे केएसए वीजा का नाम दिया गया है। इस प्लटफॉर्म से हज-उमरा के साथ पर्यटन, व्यापार और रोजगार के लिए वीजा आवेदन करने की प्रक्रिया को सुचारु रूप से सुव्यवस्थित किया गया है।

साथ ही ये मंच वीजा आवेदन प्रक्रिया को 30 से अधिक मंत्रालयों, अधिकारियों और निजी क्षेत्र के संगठनों के साथ जोड़ता है। ये मंच बनाने का फैसला सऊदी हज और उमराह मंत्री तौफीक बिन फौजान अल-रबिया की भारत यात्रा के कुछ ही समय बाद आया है।

इस कदम से भारत के हज यात्रियों को लाभ होने की उम्मीद है। अगले साल यानी, 2024 में करीब 20 लाख भारतीय तीर्थयात्रियों के हज के लिए सऊदी अरब जाने की उम्मीद है।

कार्यकारी मामलों के सहायक विदेश मंत्री अब्दुल हादी अल-मंसूरी ने बताया है कि मंच 30 से अधिक एजेंसियों, मंत्रालयों और निजी क्षेत्र से जुड़ा है। ये हज, उमरा, पर्यटन समेत विभिन्न प्रकार के वीजा प्राप्त करने की प्रक्रियाओं को सुविधाजनक बनाएगा। यह वीजा जारी करने की प्रक्रियाओं को स्वचालित करके और आगंतुक अनुभव में सुधार करके 50 से अधिक सरकारी एजेंसियों और निजी क्षेत्र की कंपनियों को सशक्त बनाएगा।

सऊदी अरब में इस्लाम के मानने वालों के लिए दो पवित्र शहर मक्का और मदीना स्थित हैं। हर साल बड़ी संख्या में दुनियाभर से लोग सऊदी में हज करने जाते हैं। सऊदी सरकार हज पर आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा देने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने कहा था कि 90 दिनों के उमरा वीजा पर आए वीजाधारकों को सऊदी अरब के किसी भी शहर में रहने, घूमने और यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here