कानपुर के होटल सेलिब्रेशन में नौकरी मांगने गई लड़की से छेड़छाड़, पुलिस पर कार्यवाही न करने का लगा आरोप

कानपुर के थाना नजीराबाद स्थित गुमटी चौराहे पर बने होटल सेलिब्रेशन में नौकरी मांगने गई। लड़की से छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है।

0
358

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के थाना नजीराबाद स्थित गुमटी चौराहे पर बने होटल सेलिब्रेशन में नौकरी मांगने गई। लड़की से छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़ीत लड़की आरोपी होटल संचालक पर कार्यवाही के लिए पुलिस को लिखित शिकायत की है। वही लड़की का आरोप है की थाना पुलिस आरोपी को वीआईपी व्यवस्था देकर कार्यवाही नही कर रही है।

ये भी पढ़े : भगवान का जब बुलावा आता है तभी दर्शन होते हैं, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने पर बोले अखिलेश

जरा गौर से देखिए एक पीड़ीत लड़की थाना नजीराबाद में बने महिला हेल्प डेस्क के बाहर खड़ी है। और अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ आरोपी पर कार्यवाही की मांग कर रही है। लेकिन महिला की हेल्प के नाम पर थाने में खड़े सफेद हाथी जैसे दिखाई दे रहे महिला हेल्प डेस्क बूथ।

पीड़ीत लड़की ने बताया की दो दिन पूर्व रिसेप्शन की नौकरी के लिए होटल सेलिब्रेशन गई थी वह के ऑनर देशदीप बंधुआ से मुलाकात हुई और 26 दिसंबर को इंटरव्यू के बाद ज्वाइन के लिए गई तो। मेरे साथ अभद्रता की ओर मुझसे कहा मेरा सर दबा दो और तो नौकरी नहीं से सकता हू। अगर पर्सनल संबंध में रहना है तो रहो उसके एकस्ट्रा पैसे भी देंगे।

ये भी पढ़े : अयोध्या: 84 कोस परिक्रमा क्षेत्र में अब नहीं मिलेगी शराब, योगी सरकार का बड़ा फैसला

और मेरा मोबाइल भी जमा करा लिया।होटल में एक दर्जन से भी अधिक लड़किया काम करती है। आरोपी होटल संचालक देशदिप सिंह के खिलाफ कार्यवाही के लिए नजीराबाद थाने में शिकायत की है लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here