Mahua Moitra ने बयान देते हुए कहा- भाजपा उन नेताओं को ज्वाइन करा रही है, जिन्हें कभी भ्रष्ट कहती थी

महुआ ने आगे लिखा, "मुझे लगा कि जब रामलला की कृपा से 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को 400 सीटें मिल रहीं हैं तो फिर पार्टी, हर नेता को अपने पाले में लाने के इतना बेचैन क्यों है।

0
214

न्यूज़लिंक हिंदी। पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। बता दे कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने को लेकर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। जिस कारण अब सियासी हंगामा बढ़ने लगा है।

टीएमसी नेता ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर उन्होंने लिखा, “भाजपा जिस तरह से नेताओं को ज्वाइन करा रही है, जिन्हें कभी भ्रष्ट कहती थी। उस तरह से एक दिन वह चाहेगी कि मैं भी उनकी पार्टी में शामिल हो जाऊं। यह इनका गिरता हुआ स्तर है।”

हर नेता को अपने पाले में लाने के इतना बेचैन क्यों
महुआ ने आगे लिखा, “मुझे लगा कि जब रामलला की कृपा से 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को 400 सीटें मिल रहीं हैं तो फिर पार्टी, हर नेता को अपने पाले में लाने के इतना बेचैन क्यों है। उन नेताओं को भी पार्टी अपने साथ जोड़ रही है, जिसे किसी दौर में उसने भ्रष्ट घोषित किया था।”

लोकसभा सदस्यता गंवाई
आपको बता दें कि टीएमसी सांसद पर कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के कहने पर सदन में सवाल पूछने के बदले रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया था। उन पर आरोप था, कि उन्होंने संसद में 61 सवाल पूछे जिनमें से 50 सवाल अदाणी समूह से जुड़े थे। इस पर उनके खिलाफ कार्रवाई हुई और उन्हें अपनी लोकसभा सदस्यता गंवाई पड़ी।

ये भी पढ़ें : Vrindavan: बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों ने आराध्य के साथ खेली होली, पढ़ें पूरी खबर

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here