मोबाइल चार्जर और ईयर पॉड्स में पकड़ा गया सोना, कस्टम विभाग भी देखकर चकरा गया

0
200

न्यूज़लिंक हिंदी। कस्टम विभाग लगातार इंदौर एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की जांच पड़ताल मुख्य रूप से करता है। इसी दौरान कस्टम विभाग को यह सूचना मिली थी कि शाहजहां से इंदौर एयरपोर्ट पर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में यात्री मोहम्मद आरिफ बड़ी मात्रा में सोना रखा हुआ है।

मुखबिर की सूचना पर कस्टम विभाग एक्टिव हुआ और फ्लाइट इंदौर एयरपोर्ट पहुंचते ही यात्री की तलाशी ली गई। अधिकारी ने बताया कि शारजाह की एक हालिया उड़ान से इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे मोहम्मद आरिफ गामा शेख की मुखबिर की पुख्ता सूचना पर तलाशी ली गई।

अधिकारी के मुताबिक मुंबई के रहने वाले शेख के कब्जे से 80.29 ग्राम विदेशी सोना बरामद किया गया, जिस पर रोडियम की परत चढ़ी हुई थी। इस व्यक्ति ने सोने की यह खेप अपने मोबाइल चार्जर और ईयर पॉड्स में छिपा कर रखी हुई थी। अधिकारी ने बताया कि दोनों उपकरणों को जब चलाकर देखा गया, तो ये काम करते पाए गए। सोने पर रोडियम की परत चढ़ाने के बाद यह पीली धातु चांदी की तरह बेहद चमकीली दिखाई देती है।

विदेशी सोने तस्करी के दौरान कानून प्रवर्तन एजेंसियों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश के तहत इस पीली धातु पर अक्सर रोडियम की परत चढ़ा दी जाती है। उन्होंने बताया कि शेख के कब्जे से विदेश में बना एक लैपटॉप और दो महंगे फोन भी जब्त किए गए।कस्टम विभाग के एक अधिकारी ने  बताया कि जब्त किये गये सोने का मूल्य करीब छह लाख रुपये है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here