सोने की कीमत दिन पर दिन लगातार बढ़ती ही जा रही हैं , इतना ही नहीं इस कीमत ने तो सरे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं।
और कीमत बढ़ने के चलते पीली धातु के खरीदारों को अधिक खर्च करना पड़ेगा। और इसके साथ ही 24 कैरेट सोने में गुरुवार 20 मार्च को फिर उछाल देखा गया।
और इसके अलावा ज्वैलर्स के लिए लोकप्रिय विकल्प, 22 कैरेट सोना की कीमत 10 ग्राम के लिए 82,910 रुपये है।
और गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में भी उछाल आया, 10 ग्राम सोने की कीमत 90,450 रुपये पर बिकी हुई। इसके साथ ही चांदी की कीमतों में भी उछाल देखा गया और अब यह 1,05,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।
और इतना ही नहीं आम धारणा के विपरीत भारत में सोने की कीमतें सिर्फ भौतिक सोने की मांग और आपूर्ति से संचालित भी नहीं होती हैं।
और इसके बजाय, वे लंदन ओटीसी स्पॉट मार्केट और कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स मार्केट सहित प्रमुख वैश्विक बाजारों में होने वाली व्यापारिक गतिविधियों से भी काफी प्रभावित होती हैं।