Kanpur में KDA के भूखंडों को पाने का सुनहरा मौका, भूमाफियाओं से छुड़ाये 608 भूखंडों की करेगा ई-नीलामी

Kanpur News: केडीए ने पिछले दिनों 225 करोड़ रुपये की जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई थी। इसमें बर्रा-6, 8, स्वर्ण जयन्ती विहार, हाइवेसिटी समेत कई योजनाओं में भूखंड के विज्ञापन निकाले हैं।

0
249

न्यूज़लिंक हिंदी, कानुपर। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में भूमाफियाओं के चंगुल से छुड़ाई गये भूखंडों को केडीए ई-ऑक्शन के माध्यम से बेचेगा। बर्रा-6, 8, स्वर्ण जयन्ती विहार, हाइवेसिटी समेत कई क्षेत्रों में केडीए ने 225 करोड़ रुपये की कब्जाई भूमि को खाली कराया था। जिसमें निकले 608 भूखंडों को ई-ऑक्शन के जरिये बेचने के लिये केडीए ने विज्ञापन जारी कर दिया है।

केडीए उपाध्यक्ष विशाख जी के निर्देश पिछले कुछ महीनों में प्राधिकरण द्वारा अपने स्वामित्व की भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा किये गये अवैध कब्जों को हटाया गया था। अभियान के अन्तर्गत प्राधिकरण द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में 225 करोड़ के 608 भूखंड नियमानुसार निकाले गये और इसपर बाउंड्रीवाल भी कर दिया गया। दीपावली पर भूमि पर सृजित योजना क्षेत्र का बाउंड्रीवाल सहित आम जनमानस के लिए ई-नीलामी किया जा रहा है।

आज से कर सकेंगे आवेदन..
प्राधिकरण द्वारा बर्रा-6, केयूडीपी (प्रेरणा विहार), बर्रा-8, स्वर्ण जयन्ती विहार, हाइवे-सिटी, सकरापुर, दहेली सुजानपुर योजना में स्थित आवासीय भूखंडो एवं जान्हवी-भागीरथी योजना में व्यवसायिक भूखण्डों का आम जनमानस के लिए ई-ऑक्शन के माध्यम से बेचने के लिए आज से लोग आवेदन कर सकेंगे। 10 नवंबर से 10 दिसंबर तक लोग नीलामी में भाग ले सकेंगे।

ऑनलाइन बिडिंग के माध्यम से ले सकेंगे भूखंड..
केडीए जनसंपर्क अधिकारी एसबी राय ने बताया कि आवेदकों द्वारा योजनाओं में स्थित भूखंडों को कानपुर विकास प्राधिकरण की वेब-साइट www.kdaindia.co.in पर उपलब्ध ई-ऑक्शन लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन के बाद ऑन-लाइन बिडिंग कर प्राप्त किया जा सकता है।

पहली बार बाउंड्रीकर बेचे जायेंगे भूखंड..
प्राधिकरण पहली बार अपनी योजना क्षेत्र में बाउंड्रीवाल कराकर भूखंडों का विक्रय कर रहा है। जिससे कोई भूमाफिया फिर से अतिक्रमण या अवैध कब्जा न कर रहे।

ये भी पढ़ें : World Cup 2023 के बाद शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर करेंगे शादी? इस शख्स ने खोल दी दोनों के रिश्ते की पोल

आवासीय योजना..
30 वर्गमीटर, 200 वर्गमीटर के भूखंड की लागत 17580 रुपये प्रति वर्गमी से 33,695 प्रति वर्गमीटर आरक्षित मूल्य रखा गया है।

व्यवसायिक भूखंड..
जान्हवी-भागीरथी योजना में स्थित व्यवसायिक भूखंड का क्षेत्रफल 112.50 वर्गमी से लेकर 5078.97 वर्गमीटीर तक है। जिनका न्यूनतम आरक्षित मूल्य 48,170 रुपये प्रति वर्गमीटर रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here